Latest Update

मुकर्रबपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक की मौत

कलियर। देर रात एक युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव के पास एक तमंचा भी पड़ा मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

अफजाल पुत्र तूफैल मुकर्रबपुर में अपने परिवार के साथ रहता था रात को अपने घर स्थित कमरे में था पत्नी दूसरे कमरे में थी। अचानक पत्नी को गोली चलने की आवाज आई वह भाग कर कमरे में गई तो देखा कि पति का शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा है और पास में एक तमंचा भी है। सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेने के साथ जांच की। मामले की सूचना पाकर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह,सीओ रुड़की नरेंद्र पंत, थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर जानकारी जुटाई और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुची वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया है कि मृतक के छोटे भाई की भी करीब दो माह पूर्व एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है लेकिन फिर भी हर स्तर पर पुलिस की जांच जारी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जाएगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News