Latest Update

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

भगवानपुर। आर एन आई इंटर कॉलेज में आज अर्धवार्षिक परीक्षा का परीक्षा फल विभागीय निर्देशानुसार जन सहभागिता के साथ घोषित किया गया। उक्त परीक्षा फल में विद्यालय से सभी कक्षाओं में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया, इसी अवसर पर ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे सीआरसी भगवानपुर राजकुमार सैनी ने सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर पूरे जिले में प्रतिष्ठित विद्यालयों में से एक है। जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सदैव संचालित होती रहती है ,आज अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने पर उन्होंने कालेज के प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर मध्यान भोजन के अध्यक्ष जसवंत सैनी उपस्थित रहे ,जिन्होंने समस्त छात्र एवं छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक शर्मा आर्य ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं अपनी सुंदर कविताओं के माध्यम से बच्चों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में उत्साह का संचार होता है तथा आगामी परीक्षाओं में भी बच्चों का मनोबल ऊंचा होता है। ब्लॉक स्तरीय खेलों में कु रीना पाल, तनु , अतुल कुशवाहा ने मेडल प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया, कक्षा 6 में संपूर्ण विद्यालय में जकिया प्रथम स्थान, देवांश शर्मा द्वितीय स्थान ,वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ,इसी प्रकार कक्षा

7 में संपूर्ण विद्यालय में प्रियांशी ने प्रथम स्थान, चांदनी सैनी ने द्वितीय स्थान , इरम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ,कक्षा 8 में तनिष्का शर्मा ने प्रथम स्थान, वैशाली ने द्वितीय स्थान ,उजमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा 9 में शबनूर ने प्रथम स्थान वर्तिका सिंह ने द्वितीय स्थान, शफाक नाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा 10 में शमा प्रवीण ने प्रथम स्थान ,आर्यन पाल ने द्वितीय स्थान ,आशु पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ,कक्षा 11 में रमसा मरियम ने प्रथम स्थान ,अर्शी ने द्वितीय स्थान तथा सवरजहां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इसी प्रकार कक्षा 12 में काजल ने प्रथम स्थान, पायल ने द्वितीय स्थान एवं सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त करके अपना एवं अपने अभिभावकों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का नाम रोशन किया।। सभी उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया।। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश आर्य ,शर्मिला नागर, परीक्षा प्रभारी आलोक कंडवाल, सहायक परीक्षा प्रभारी राजीव कुमार, वरिष्ठ लिपिक मांगेराम, जतिन त्यागी, वासुदेव प्रसाद ऋषिपाल सिंह, चारु देवी ,अलका रानी ,ललित गर्ग,सारिका सैनी, मोहित सैनी, नीरज शर्मा, आरती, गीता बंसल, प्रदीप गौतम, राजेश चंद्र, पूनम, मनीषा ,सुशील कुमार ,योगेश कुमार ,रमेश कुमार ,रजत सैनी आदि सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा, इस अवसर पर परीक्षा फल में अच्छा कार्य करने पर तीन शिक्षक शिक्षिकाओं सचिन सैनी, नितिन वशिष्ठ, एवं रश्मि कंडवाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव सैनी ने किया।

डॉक्टर शुभम कुमार सैनी को सम्मानित किया गया

भगवानपुर। कॉलेज के छात्र रहे डॉक्टर शुभम कुमार सैनी को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें डॉक्टर शुभम कुमार सैनी को सम्मानित करते हुए पूरे विद्यालय परिवार ने एक गौरवान्वित अनुभूति का अनुभव किया, डॉक्टर शुभम कुमार सैनी इसी विद्यालय में पूर्व परीक्षा प्रभारी रहे अशोक कुमार सैनी के सुपुत्र हैं, जिन्होंने इस विद्यालय में लंबे समय तक अपनी सेवा दी है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News