
आज दिनांक 16-11-2024 को विद्यालय श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रूड़की छावनी में विद्यालय के पेंशनर्स एंड सीनियर सिटीजन वेलफेयर ट्रस्ट रुड़की के मार्गदर्शक एवं संरक्षक डी0 बी0 गोयल जी, अध्यक्ष श्री वाई0 एन0 गोयल जी, कोषाध्यक्ष श्री मुंशी राम अरोड़ा जी, सदस्य समस कुमार जैन जी तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य श्री जयचंद गोयल जी, श्री मारवाडी सभा के सचिव श्री सुरेश कुमार अग्रवाल जी, सदस्य श्री

दिनेश कुमार अग्रवाल जी, श्री पवन कुमार गुप्ता जी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी सभी के द्वारा कक्षा 10 की निर्धन छात्राओं और बोर्ड की परीक्षा में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में 1000 रूपए प्रति छात्र के हिसाब से छात्रवृत्ति प्रदान की गई तथा आज इसी अवसर पर कमला नेहरू पुरस्कार के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा होनहार छात्राओं की माताओं को भी 1000 प्रति छात्र के अनुसार कक्षा 10 की आठ छात्राओं की माताओं को तथा इंटरमीडिएट बोर्ड की कक्षा 12 की 18 छात्राओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी द्वारा बताया गया कि पेंशनर्स एंड सीनियर सिटीजन वेलफेयर ट्रस्ट रुड़की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं तथा गरीब व्यक्तियों की मदद के लिए हमेशा अग्रसर रहती है। आज इस वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विद्यालय में कक्षा 10 की निर्धन छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाने पर प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी ने पेंशनर्स एंड सीनियर सिटीजन वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद किया। तथा साथ ही इस कार्यक्रम में आने के लिए श्री मारवाडी सभा के सचिव श्री सुरेश कुमार अग्रवाल जी, सदस्य श्री जयचंद गोयल जी, श्री दिनेश अग्रवाल जी, श्री पवन कुमार गुप्ता जी के द्वारा अपना कीमती समय विद्यालय को दिया उसके लिए हृदय से धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य एवं नाटक तथा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सभी अतिथि गणों का स्वागत कुमारी पायल गोयल के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनकी सहयोगी श्रीमती अनु शर्मा के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रमों की तैयारी कराने वाली संगीत अध्यापिका श्रीमती गायत्री शर्मा और कुमारी वैशाली नेगी की सभी अतिथि गणों के द्वारा कार्यक्रम की खूब सराहना की गई।
इस कार्यक्रम में श्रीमती अनु शर्मा, श्रीमती मुन्नी देवी, श्रीमती श्रद्धा हिंदू, श्रीमती निधि शर्मा, श्रीमती कंचन तिवारी , कुमारी पायल गोयल, श्रीमती गायत्री शर्मा, कुमारी वैशाली नेगी, ने अपना योगदान दिया।






