कर्मचारियों को साईबर फ्रॉड के बारे में किया जागरुक सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सावधानी से प्रयोग करने के बारे में चेताया

हरिद्वार। एएसपी सदर/नोडल ऑफिसर साईबर सेल जितेन्द्र मेहरा अपनी साइबर टीम एंव इंस्पेक्टर डी0एस0 कोहली प्रभारी सीआईयू के साथ सिडकुल की हीरो कंपनी पहुंचकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को साईबर फ्रॉड एंव अन्य कानून के संबंध में विस्तृत से जागरुक किया। अपने व्याख्यान के दौरान श्री मेहरा द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को वेतन खातों, एटीएम कार्ड, एटीएम पिन डालते समय सावधानी, डिजिटल अरेस्टिंग, स्ट्रांग पासवर्ड, समय-समय पर पासवर्ड चेंज करना, हुबहू दिखने वाली एप/ईमेल/वेबसाइट से सावधानी, ऑनलाईन फर्जी लोन एप से लोन न लेने सम्बन्धी, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, घर बैठकर जॉब/रुपये कमाने के नाम पर होने वाली धोखाधडी, सोशल मीडिया पर like करने के नाम पर मिलनी वाली जॉब, व्हाट्सएप इंस्टाग्राम टेलीग्राम ग्रुपों में शामिल कर रुपयों की इन्वेस्टमेंट के नाम पर हो रही धोखाधडी, हॉस्पिटल में भर्ती परिचित व्यक्ति के ईलाज के नाम

पर, रुपये दुगुने करने के नाम पर, पेमेंट एप के माध्यम से भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया ऐप में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया के संबंध में जागरुक किया। एएसपी सदर व साईबर सेल टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों को हाल-फिलहाल जनपद व अन्य स्थानों पर घटित हुए साईबर फ्रॉड के बड़े मामलो की जानकारी देते हुए उक्त घटनाओं में पीड़ित द्वारा बरती गई लापरवाही के बारे में बताया। कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अज्ञात अकांउट के माध्यम से किए जाने वाले हनी ट्रैप संबधी ठगी व ब्लैकमेल प्रकरणों में विशेष सावधानी बरतने के लिए भी चेताया एवं साइबर अपराध से बचाव हेतु क्या करें/क्या न करें के सम्बन्ध में पम्पलेड वितरित किए गए। इस मौके पर कम्पनी के लगभग 120 कर्मी मौजूद रहे जिन्होने पुलिस के इस कार्य को सराहते हुए भविष्य में भी कम्पनी में इस प्रकार का कैम्प लगाने का अनुरोध किया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News