आज दिनांक 14 नंवबर 2024 को बाल दिवस के शुभ अवसर पर सर्वेश गोस्वामी योगाचार्य एवं समाज सेविका ने मैत्रेयी कन्या गुरूकुल व मात्रछाया असहाय अनाथ कन्या आश्रम मुण्डा खेड़ा खुर्द लकसर हरिद्वार में पहुँच कर कन्याओं को फल वितरण किये। एवं उनके साथ समय बिताया। आश्रम में 40 कन्याएं है।
आश्रम की अध्यक्ष डॉ : सबीता ने बताया सभी कन्याओं के चहुंमुखी विकास हेतु नैतिक, शारीरिक, वैदिक, व्यवहारिक, एवं अध्यात्मिक, ज्ञान पर ध्यान दिया जाता है। प्रात:एवं सायं काल दोनों समय अगिन यज्ञ किया जाता है। प्रात:सायं दोनों समय संध्या कराई जाती है। मैत्रेयी कन्या गुरूकुल व मात्र छाया आश्रम अनाथ कन्याओं की शिक्षा दीक्षा पालन पोषण व स्वावलंबी बनाने का सार्थक प्रयास कर रहे है।इस मौके पर
सर्वेश गोस्वामी, सोनू, नैनशी समाज सेवियों ने सभी कन्याओं के साथ समय व्यतीत किया।







