उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर नगर निगम रुड़की ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

रुड़की। नगर निगम रुड़की ने उत्तराखंड राज्य निर्माण स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया है। इस अवसर पर नागरिकों को जागरुक भी किया गया और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार और सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर ने नगरवासियों से स्वच्छता बनाए जाने का आह्वान किया। नगर आयुक्त के नेतृत्व और सहायक नगर आयुक्त के दिशा निर्देश में नगर निगम कार्यालय से शुरू हुआ स्वच्छता अभियान सोलानी पार्क तक पहुंचा । इस बीच सड़क व नाली को पूरी तरह साफ सुथरा किया गया और यहां से आने-जाने वाले सभी नागरिकों को स्वच्छता के मायने बताए गए। सभी को समझाया गया है कि स्वच्छता अपनाने से ही हम सब स्वस्थ रह सकते हैं। गंग नहर घाट की सफाई की गई और नागरिकों को गंग नहर में कूड़ा न डालने के प्रति आगाह किया गया और कहा कि गंग नहर व सड़क पर कूड़ा डालने से गंदगी फैलती है जिसका हम सब के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यहां पर सभीकर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर ने बताया कि स्वच्छता अभियान निरंतर जारी रहेगा। सामाजिक संगठनों का भी इस अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सहयोग लिया जाएगा।स्थापना दिवस पर के उपलक्ष में आयोजित स्वच्छता अभियान व अन्य कार्यक्रम रारिटन कंसल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर आयोजित किया गया। 

—————–

कुष्ठ आश्रम में खाद्य सामग्री वितरित की गई

रुड़की। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम रुड़की के द्वारा चाव मंडी स्थित कुष्ठ आश्रम में खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार और सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर ने कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों से बातचीत की और उनसे सद्भावना व्यक्त की। 

नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा है कि समाज में रहकर गरीब, जरूरतमंद की सेवा करके पुण्य कमाओ, इससे बड़ी जीवन में कोई सेवा नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर समाज सेवा जरूर करनी चाहिए। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है और वह भी अपने अति व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर जन सेवा के लिए प्रेरित होते हैं। गरीबों व असहायों की मदद करने से बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है। हर व्यक्ति को गरीबी और असहायों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। 

कुष्ठ आश्रम में आयोजित खाद्य सामग्री वितरित कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर ने कहा है कि हर साम‌र्थ्यवान व्यक्ति को गरीबी और असहायों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। हर व्यक्ति को जितना हो सके गरीब की मदद करनी चाहिए। गरीबी अभिशाप नहीं है। गरीब लोगों के मन में भी वही है जो हम सबके मन में है। ऐसे लोगों की सहायता करने से उन्हें भी खुशी मिलती है। इस संसार में गरीबों की मदद करने से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर स्वच्छता अभियान व अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभा करने वाले सभी लोगों को फ्रूटी वह फल वितरित किए गए।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News