सूर्यकांत, अनंत कुमार, सना तथा आयुषी ने बाजी मारी

नारसन। राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज नारसन के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 17 बालक, बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी नारसन जयचंद भारद्वाज ने उपस्थित होकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर्य व्रत चौधरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नारसन संदीप खखरियाल, पीआरडी कमांडर कृष्ण पाल तथा ब्लॉक खेल समन्वय एक पवन रानाने मुख्य अतिथि का स्वागत संयुक्त रूप से माल्यार्पण करके किया एवं 3000 मी दौड़ बालक वर्ग का प्रारंभ किया। 

प्रतियोगिता में 100 मी बालिका वर्ग में सना ने प्रथम स्थान, आस्था ने द्वितीय स्थान तथा खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, बालक वर्ग में सूर्यकांत ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान निखिल तथा तीसरा स्थान विक्रांत ने प्राप्त किया, 800 मी बालिका वर्ग में हिमांशी ने प्रथम स्थान, करोड़ों ने दूसरा स्थान तथा दीपांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, बालिका और गोला फेक में खुशी ने प्रथम स्थान तथा दीपिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, 400 मी बालिका वर्ग में कुमारी आयुषी ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान हिमांशी तथा तीसरा स्थान गिरवा ने प्राप्त किया, 400 मीटर बालक वर्ग में हैप्पी चौधरी ने प्रथम, वंश फोर ने दूसरा स्थान तथा वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, 1500 मी बालिका वर्ग में अरुणा ने प्रथम स्थान तथा करुणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, 3000 मी बालिका वर्ग में आयुषी ने प्रथम तथा वंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, बालक वर्ग 3000 मीटर में योगेंद्र ने प्रथम तथा प्रिंस गिरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कबड्डी में बालक वर्ग में लिबहैरीने प्रथम स्थान तथा नारसन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कबड्डी बालिका वर्ग में लाठर देवा हूण ने प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान मुंडलाना ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में अरुण खरे, संजीव कुमार, राजीव बालियांन, परमिंदर मलिक, दिनेश भल्ला, कुलदीप कुमार, विवेक राठी, आलोक द्विवेदी, एके श्रीवास्तव, डॉ कुणाल सिंह, गौरी सिंह, राजीव, वीर सिंह, ठाट सिंह, सोनिया सैनी आदि खेल प्रेमियों ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News