
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में यूसर्क देहरादून के सौजन्य से स्टेम लैब की स्थापना की गई है साथ ही संस्थान में पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया गया है । आज दिनांक 11 नवंबर को जनपद दफ्तर इसी उपलक्ष्य में जनपद स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है तथा जनपद के कक्षा 10 तथा 12वीं के बोर्ड एग्जाम में प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत भी किया किया गया है कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन यूसर्क देहरादून के सौजन्य से डायट प्राचार्य के दिशा निर्देशन में तथा कार्यक्रम का समन्वय अनिल कुमार धीमान के द्वारा किया गया कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्यों का तथा डीएलएड प्रशिक्षण का विशेष सहयोग रहा । इसमें हरिद्वार जनपद के 50 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिक विद्याथियों ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर USERC की निदेशक प्रो अनिता रावत , प्रायट प्राचार्य कैलाश डंगवाल , विधायक प्रदीप बतरा

प्रो राजेश चन्द्रा , सुरेश चन्द्र . रविन्द्र ममगाई , कमलेश पंवार , जान आलम , अनिता नेगी , राजेन्द्र राणा भूपेन्द्र रीता बिजल्वाण सुनिता नौडियाल नीरूपमा वर्मा आदि शिक्षा जगत के लोग थे । रंगारंग कार्यक्रम के बाद अतिथियाँ ने विद्यार्थियो के मॉडलो का निरीक्षण किया । तत्पश्चात प्रतिभागियो को सम्मानित किया गया । संचालन ओमप्रकाश नौटियाल ने किया।








