भाजपा जिला कार्यालय रुड़कीपर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद किया गया*

आज भाजपा जिला कार्यालय रुड़कीपर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि यह दिवस हमारे राज्य स्थापना की याद दिलाता है और हमें अपने राज्य के विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ने कहा कि कहा कि उत्तराखंड

एक ऐसा राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है हमें अपने राज्य की विरासत को सुरक्षित करना होगा और इसके लिए विकास कार्य करने होंगे, इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में लगातार राज्य के विकास के लिए कार्य हो रहे हैं भाजपा सरकार में उत्तराखंड राज्य में सड़क, बिजली ,पानी ,शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास लगातार हो रहा है कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने किया 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने उत्तराखंड राज्य के विकास पर अपने विचार रखें एवं बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने उत्तराखंड राज्य की स्थापना में अभूतपूर्व योगदान दिया था इस कारण से उत्तराखंड के सभी निवासियों द्वारा आज के दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद किया गया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि देते हुए सभी ने अटल बिहारी बाजपेई अमर रहे के नारे लगाए,सभी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी गणों एवं कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री आदेश सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सैनी,जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान ,भीम सिंह, सावित्री मंगला, जिला मंत्री सतीश सैनी, गीता कार्की,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल , पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी,सुंदरलाल प्रजापति, सत्येंद्र तोमर, विकास पाल, सोहन सिंह राणा , सुशील रावत, वीरेंद्र सैनी, रश्मि चौधरी, एडवोकेट नवीन जैन, नितिन त्यागी, दिनेश कौशिक, कुनाल सचदेवा,आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News