Latest Update

अवैध खनन भंडारण पर कार्रवाई, दस भंडारण सहित दो लोडर, दो डंपर सीज

लक्सर। क्षेत्र में अवैध खनन रोकने का नाम नहीं ले रहा है स्टॉक परमिशन की आड़ में स्टॉक स्वामी अवैध खनन करा रहे हैं। ताजा मामला लक्सर के रामपुर रायघटी गांव से आया है गाँव के पास कुछ लोग स्टॉक परमिशन की आड़ में गंगा से निकल गई अवैध खनन सामग्री खरीद रहे थे। जिसकी शिकायत किसी ग्रामीण ने एसडीएम लक्सर से कर दी।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह चौहान ने राजस्व टीम के साथ रामपुर रायघटी गांव के पास छापेमारी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम ने 10 स्टॉकों को सीज किया और खनन में समलित दो लोडर, दो डंपर को भी अवैध खनन में सीज कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक कुछ लोग खनन भंडारण परमिशन के आड़ में अवैध खनन सामग्री खरीदकर स्टॉक कर रहे थे। सोमवार को रामपुर रायघटी गांव के पास नीलधारा गंगा में कुछ लोगों द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध खनन कर खनन सामग्री निकाल रहे थे। साथ ही अवैध खनन करने वाले लोग अपने वाहनों में खनन सामग्री भरकर रामपुर रायघटी गांव के आसपास स्टॉक पर महंगे दामों में बिक्री कर रहे थे। किसी ग्रामीण ने गंगा से अवैध खनन कर खनन सामग्री को स्टॉकों पर बिक्री करते हुए देख लिया और मामले की शिकायत एसडीएम लक्सर से कर दी।

मामले की शिकायत पर एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह चौहान ने राजस्व टीम के साथ रामपुर रायघटी गांव के पास अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान राजस्व टीम ने खनन भंडारण में अनियमितता पाई। जिसके चलते टीम ने आसपास स्थित 10 खनन भंडारण और दो लोडर, दो डंपर अवैध खनन में सीज कर दिए है।

एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर रामपुर रायघटी गांव के पास छापेमारी कार्रवाई की गई है। जिसमें 10 खनन भंडारण में अनियमितता पाई गई। जिसके चलते उन्हें सीज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ दो लीडर और दो डंपर को भी अवैध खनन में सीज किया गया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News