Latest Update

दून में छप रहे थे नकली नोट, आरोपी गिरफ्तार

सटीएफ ने देहरादून में नकली नोट का धंधा चला रहे एक व्यक्ति को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 94 हजार रुपये कीमत के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी इसके अलावा फर्जी कॉल सेंटर भी चलाता था।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया। भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति देहरादून में नकली नोट छापकर बाजार में असली के रूप में चला रहे हैं। त्योहारी सीजन में बड़ी खेप देहरादून में खपाने की तैयारी है। छानबीन में पता चला कि परमित नामक एक व्यक्ति आईएसबीटी के पास मूलचन्द एनक्लेव में रहता है, जो नकली नोट अपने घर पर ही छापता है। एसटीएफ ने कुछ समय तक व्यक्ति की निगरानी की। इसमें पता चला कि व्यक्ति का कैनाल रोड पर रेस्टोरेंट है। इसकी आड़ में इसके द्वारा बाजार में नकली नोटों की खपत की जा रही है।एसटीएफ ने शुक्रवार रात एक कार को चैक किया, इसमें परमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्गाम कुडी खरखोदा थाना खरखोदा जिला मेरठ यूपी हाल निवासी मूलचन्द एनक्लेव थाना पटेलनगर देहरादून बैठा था। तलाशी लेने पर कार के अंदर से 500-500 रुपये के नकली नोटों की 02 गड्डी मिली। गड्डी में 160 नोट मिले जिनकी कीमत 80,000 है। इसके अलावा लैपटॉप, प्रिंटर, बिना कटिंग के अर्द्धनिर्मित 14000 रूपये मूल्य के 500-500 रुपये के नोट, अन्य सामग्री बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ 2022 में थाना सेक्टर-5 नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर चलाने का मुकदमा पंजीकृत है।रेस्टोरेंट की आड़ में नोटों की सप्लाईपूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका कैनाल रोड पर अन्नपूर्णा नाम का रेस्टोरेंट है। जहां सामान के नाम पर नकली नोट ग्राहकों से बदल लेता था। बाजार से सामान खरीदने में वो नकली नोटों ही चलाता था। वो अपने किराये के फ्लैट में प्रिन्टर, लेपटॉप की सहायता से नकली नोट छापता था।कॉल सेंटर से भी की ठगीआरोपी भिन्न वेबसाइट से बेरोजगर युवक/ युवतियों के फोन नंबर देखकर उन्हें कॉल करके नौकरी लगाने का झांसा भी देता था। इसके एवज में प्रति व्यक्ति 1500 से 2000 रुपये की ठगी की जाती थी।वर्जनइस मामले में एसटीएफ द्वारा गहनता से जांच शुरू की जा रही है। व्यक्ति ने कितनी मात्रा में नकली नोटों की खपत की, किन-किन लोगों के साथ ठगी की गयी है। यह पता किया जा रहा है।नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी एसटीएफ 

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News