
आज दिनांक 18 10 2024 को विद्यालय श्री मार्बल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज उसकी छावनी में आज के कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार अग्रवाल जी, प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी, श्री विश्वास स्वरूप अग्रवाल जी पेंशनर्स एंड सीनियर सिटीजन वेलफेयर ट्रस्ट रुड़की के मार्गदर्शक

एवं संरक्षक डी0 बी0 गोयल जी, अध्यक्ष श्री वाई0 एन0 गोयल जी, कोषाध्यक्ष श्री मुंशी राम अरोड़ा जी, सदस्य एसपी गुप्ता जी सदस्य श्री हर फूल सिंह राठी जी तथा आईआईटी प्रोफेसर श्री राजेश चंद्र जी सभी के द्वारा दीप प्राजूलन किया गया। उसके बाद मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। छात्रों द्वारा इस कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न प्रकार के नृत्य एवं नाटक


तथा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सभी अतिथि गणों का स्वागत श्रीमती मनीषा गुप्ता के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीमती मनीषा गुप्ता तथा उनके सहयोगी अध्यापिका श्रीमती अनु शर्मा के द्वारा योगदान दिया गया।

इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की तैयारी संगीत अध्यापिका समिति गायत्री शर्मा और कुमारी वैशाली नेगी के द्वारा कराई गई। सभी अतिथि गणों के द्वारा कार्यक्रम की खूब सराहना की गई और सभी अतिथियों ने ताली बजाकर प्रोत्साहन किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि पेंशनर्स एंड सीनियर सिटीजन वेलफेयर ट्रस्ट रुड़की आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं तथा गरीब व्यक्तियों की मदद के लिए हमेशा अग्रसर रहती है। आज इस वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सर्दियों को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाव के लिए कक्षा 3 से कक्षा 12 तक की 35 गरीब निर्धन छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्वेटर वितरीत किए गए। छात्रों को स्वेटर प्रदान की जाने पर प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी ने पेंशनर्स एंड सीनियर सिटीजन वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद किया। तथा साथ ही इस कार्यक्रम में आने के लिए विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल जी उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार अग्रवाल जी श्री जयशंकर जी श्री विश्वास स्वरूप अग्रवाल जी के द्वारा अपना कीमती समय विद्यालय को दिया उसके लिए हृदय से धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीमती अनु शर्मा, श्रीमती बबीता त्यागी, श्रीमती कंचन तिवारी, श्रीमती नीरजा सखूजा, कुमारी पायल गोयल, श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती गायत्री शर्मा, कुमारी वैशाली नेगी, श्रीमती आकांक्षा भाटिया ने अपना योगदान दिया। विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल जी और प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी ने इस कार्यक्रम को सुंदर तरीके से बनाने के लिए कार्यक्रम की सफलता का सारा श्रेय अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों को दिया तथा कहा कि वह सभी बधाई के पात्र हैं।






