
भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की ने लगाया ग्रामीण महिलाओं के लिए हीमोग्लोबिन जांच शिविर।रुड़की आवास विकास निकट टंकी पार्क में कर रही मजदूर महिलाओं के लिए एक हीमोग्लोबिन जांच शिविर लगाया साथ ही आसपास के घरों में काम करने वाली सभी 20 महिलाओं के भी खून के सैंपल लिए गए ।और उनमें खून की कमी की जांच की जिसमें जांच से

पता चला कि सभी अधिकतर महिलाओं में औसत हीमोग्लोबिन का स्तर रहा केवल एक महिला ही एनीमिक है। उनसे पोषणयुक्त भोजन लेने की सलाह दी गई। साथ डॉ नवीन खन्ना ने उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और उनको निशुल्क दवाई दी।डेंगू से बचने के लिए उनको टिप्स दिए गए।शाखा अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने सभी को पोषण व एनीमिया के प्रति जागरूक रहने के लिए अपील की।और सभी को गुड़ चना वितरित किया।कार्यक्रम में सुगंध जैन, पीयूष गर्ग, अंजली गर्ग, नीलम,सदस्य उपस्थित रहे।







