Latest Update

Bigg Boss 18: दूसरे हफ्ते नॉमिनेट हुए 10 कंटेस्टेंट, देखें लिस्ट में किस-किस का नाम?

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। शो का दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है। इसके साथ ही घर में काफी लड़ाई और झगड़े वाला माहौल बन चुका है।बीते एपिसोड में अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोडकर के बीच काफी घमासान देखने को मिला। वहीं विवियन डीसेना और चाहत पांडे भी एक-दूसरे से पंगा लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि इस हफ्ते बिग बॉस हाउस से बेघर होने के लिए एक या दो नहीं बल्कि 10 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। इसके अलावा 2 कंटेस्टेंट एक ही दिन में घर से बेघर हो गए हैं।

बता दें कि बीते एपिसोड में बिग बॉस ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा और मुस्कान बामने को अन्य घरवालों को नॉमिनेट करने का मौका दिया था। हालांकि इस टास्क में दोनों फेल हो गए। इसके बाद मुस्कान और तजिंदर को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होना पड़ा। इसके अलावा 8 कंटेस्टेंट और बेघर हुए हैं।

नॉमिनेशन टास्क क्या था?

बता दें कि बिग बॉस के घर में दूसरे हफ्ते के लिए हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया में सभी घरवालों को ट्रेन टास्क दिया गया। इस टास्क में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को घरवालों को खाने के पैकेट देने थे। पैकेट लेने के बाद घरवालों को ट्रेन में चढ़ना था।वहीं ट्रेन के चलने की आवाज आने के बाद जिन कंटेस्टेंट्स के पास खाने के पैकेट नहीं थे, उन्हें नॉमिनेट कर दिया गया। टास्क शुरू तो अच्छी तरह से हुआ लेकिन खत्म होते-होते बिग बॉस के 8 कंटेस्टेंट्स को खाने का पैकेट नहीं मिला और उन्हें घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होना पड़ा।

10 सदस्य हुए नॉमिनेट

बिग बॉस 18 से इस हफ्ते बेघर होने के लिए जो 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए उनमें रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, हेमा शर्मा, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक शामिल हैं। वहीं तजिंदर पाल सिंह बग्गा और मुस्कान बामने पहले से ही नॉमिनेट थे। ऐसे में कुल 10 सदस्य इस हफ्ते बिग बॉस से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।अविनाश मिश्रा हुए बेघर

इस बीच मेकर्स की तरफ से एक नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें राशन टास्क में हुए बवाल के बाद बिग बॉस ने घरवालों को एक खास पावर दी थी। घरवालों को 2 नाम लेने थे, जो जेल में रहेंगे। आपसी सहमति से पहला नाम अविनाश मिश्रा का लिया गया लेकिन अविनाश, अरफीन खान और चुम दरांग में तीखी नोक-झोक हो गई। जिसके बाद आपसी सहमति से घरवालों ने अविनाश मिश्रा को घर से बेघर करने का फैसला लिया। नतीजा ये हुआ कि अविनाश मिश्रा को घर से बेघर होना पड़ गया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News