
सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आचार्य पंडित रमेश सेमवाल एवं जनपदीय ब्राह्मण सभा के संरक्षक सौरभ भूषण शर्मा ने श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर सिविल लाइन के पुजारी आचार्य पंडित सचिन शर्मा जी को सर्व ब्राह्मण महासभा का जिला महामंत्री के पद पर मनोनयन किया।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आचार्य पंडित रमेश सेमवाल जी ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा हमेशा ब्राह्मण हित का कार्य करती आई है और मुझे पूरा विश्वास है कि आचार्य सचिन शर्मा भी अपने पद पर रहते हुए संगठन को आगे बढ़ाएंगे।


इस अवसर पर संरक्षक सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि आचार्य सचिन शर्मा हमेशा समाज में के हित के लिए कार्य करते हैं सर्व ब्राह्मण महासभा में जिला महामंत्री पद पर नियुक्त होने के बाद वह समाज में कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।
इस अवसर पर आचार्य सचिन शर्मा ने कहा प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया है उसे विश्वास को मैं हमेशा कायम रखूंगा और समाज के हित में कार्यकर्ता रहूंगा।
इस अवसर पर जनपदीय ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा युवा अध्यक्ष आदित्य शर्मा, युवा महामंत्री आचार्य रोहित शर्मा, आचार्य रजनीश कुमार शास्त्री ,आचार्य ओम जी, पुरोहित कल्याण समिति के अध्यक्ष पंडित राजकुमार कौशिक आदि सम्मानित अतिथि गण उपस्थित रहे।






