Latest Update

उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा करवा उत्सव का आयोजन, गीता बनी करवा क्वीन*

आज उत्तरांचल पंजाबी महासभा रुड़की महिला इकाई की ओर से हर वर्ष की भांति करवा उत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महानगर महिला अध्यक्षा पूजा नंदा ने कहा कि यह पर वी हमारे समाज में स्त्रीत्व की शक्ति और पति-पत्नी के बीच के पवित्र बंधन को दर्शाता है 

पूजा नंदा ने कहा कि करवा उत्सव हमारे समाज में एक महत्वपूर्ण पर्व है जो हमें अपने परिवार और समाज के प्रति समर्पण और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है 

उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रदर्शन किया है महिलाओं ने अपने गीत नृत्य और कला के माध्यम से हमारे समाज की संस्कृति को दर्शाया 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पूजा गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची शिक्षा विभाग से अर्चना शुक्ला ने कहा कि आज के पावन पर्व पर सभी महिलाओं को बधाई देता हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लिया और हमें अपने समाज में महिलाओं के महत्व को समझने का अवसर दिया है, आज के कार्यक्रम में गीता एवं नंदिता को करवा क्वीन का ताज बनाकर सम्मानित किया इस अवसर पर गीता एवं नंदिता ने पूजा नंदा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बहुत इच्छा थी कि वह पूजा नंदा द्वारा आयोजित उत्सव में भाग ले इस अवसर पर

महिलाओं ने अपने-अपने गीतों पर नृत्य किया, कुछ महिलाओं ने भजन इत्यादि भी गाए , महिलाओं द्वारा इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर इत्यादि खेल भी खेले गए अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, अंत में सभी महिलाओं ने मिलकर नृत्य किया वह ग्रुप फोटो खिंचवाए, कार्यक्रम में भाग लेने वालों में किरण ग्रोवर, किरण आहूजा, आंचल त्यागी, पूजा शर्मा, मंजू पवार रावत, गीता जायसवाल, बबीता तायल, नंदिता ,कामिनी आहूजा, ज्योति राणा ,सीमा रानी, सौभाग्य शुक्ला, प्रीति गुप्ता, आकांक्षा बंसल, पूनम सैनी ,वंदना सिंह, गीता ,रजनी, संतोष अरोड़ा, चंद्रकांता, मंजू,आदेश धीमान, प्रियंका धीमान, स्वीटी ,सोनिया आदि काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News