Latest Update

जवान बेटे की जान बचाने के लिए ऊपर लेट गईं मां, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे पिता, लोगों ने पीट-पीटकर ले ली जान, Video Viral

मुंबई ख्वाबों के इस शहर को आखिर हुआ क्या है… पहले बाबा सिद्दकी मर्डर केस और अब एक और दिल को झकझोर कर देने वाली खबर सामने आ रही है। घटना दिल को दुखाने वाली है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो रोंगटे खड़े करने वाली है। कमजोर दिल वाले इसे ना ही देखें।

एक माता-पिता अपने बेटे की जान की भीख मांगते रहे मगर लोगों का दिल नहीं पसीजा और उन्होंने उनके जवान बेटे को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पल भर में किसी माता-पिता की दुनिया उजड़ गई। थोड़ी देर पहले ही तो वे कार खरीदने जा रहे थे और अचानक यह सब हो गया। घटना मुंबई के पश्चिमी उपनगर मलाड ईस्ट की है।

दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की एक कार्यकर्ता के बेटे की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी है। दरअसल, मलाड ईस्ट के डिंडोशी इलाके की मनसे कार्यकर्ता के बेटे आकाश माईन (27) की लोकल रिक्शा चालकों और स्थानीय विक्रेताओं ने पीट-पीटकर हत्या कर दी

जानकारी के अनुसार, माईन दशहरा समारोह के लिए नई कार खरीदने गए थे। इसी बीच एक ऑटो ने उनकी कार को ओवरटेक किया। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। बहस धीरे-धीरे झगड़े में तब्दील हो गई। रिक्शा चालक पर आऱोप है कि इसके बाद उसने अपने दोस्तों और लोकल विक्रेताओं के साथ मिलकर कार्यकर्ता के बेटे पर हमला कर दिया और उसे मारने पीटने लगा। भीड़ ने आकाश माईन को इतना मारा कि गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो विचलित कर सकता है।

वीडियो में लोग पीड़ित परिवार को बुरी तरह से पीट रहे हैं। वे लात-घूसे बरसा रहे हैं। मां अपने लाल को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट जाती हैं। पिता हाथ जोड़कर बेटे की जान बचान के लिए मिन्नतें मांग रहे हैं, उनसे माफी मांग रहे हैं मगर किसी ने एक न सुनी। मां बेटे को बचाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हालांकि लोग मृतक के पिता भी हमला कर देते हैं।लोग पिता को थप्पड़ मार रहे हैं वे फिर भी वे हाथ जोड़े बेटे की जान की दुहाई मांग रहे हैं। मां गिड़गि़ड़ी रही हैं मगर जालिमों ने बेटे का मारना नहीं छोड़ा।

अब मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना का वीडियो दिल चीरने वाला है। माता-पिता की बेबसी आपसे देखी नहीं जाएगी, इतनी कोशिश के बाद भी वे अपने बेटे को नहीं बचा पाए।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News