Latest Update

उत्तराखंड में आर्मी का सामान ले जा रही ट्रेन पलटाने की साजिश, ट्रैक पर मिला गैस सिलेंडर

रूड़की. इन दिनों देश में रेल पटरियों पर अवरोधक या फिर गैस सिलेंडर रखकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश हो रही है. अब उत्तराखंड के रुड़की में रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला. जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी को पलटाने की साजिश के तहत रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखे गए थे.जिस ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला, उससे सेना के सामान को ले जा रही मालगाड़ी का मूवमेंट होना था. लोको पायलट की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर को कब्जे में लिया. रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रैक पर करीब पांच किमी तक सघन चेकिंग अभियान चलाया.

अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है कि सिलेंडर ट्रैक पर कहां से आया. सिलेंडर को ढंडेरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर के पास रखवा दिया गया है. सूचना पाकर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त शानमूंग वडिवाल एस भी मौके पर पहुंच गए थे. मामले की जांच की जा रही है.

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News