Latest Update

“भारतीय ब्राह्मण समाज, रूड़की (महिला शाखा)”*       *भारतीय ब्राह्मण समाज, महिला शाखा*                 *का किया गया पुनर्गठन*

*”भारतीय ब्राह्मण समाज, रूड़की (महिला शाखा)”*

      *भारतीय ब्राह्मण समाज, महिला शाखा* 

               *का किया गया पुनर्गठन*

               भारतीय ब्राह्मण समाज रुड़की के अध्यक्ष सतीश शर्मा से परामर्श के उपरांत भारतीय ब्राह्मण समाज, महिला शाखा रुड़की की अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक के द्वारा महिला शाखा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। अध्यक्ष सतीश शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि महिला शाखा की नवगठित कार्यकारिणी श्रीमती दीपा कौशिक के कुशल नेतृत्व में, ब्राह्मण समाज में नारी उत्थान एवम् नव जागृति के लिए उल्लेखनीय कार्य करेगी। महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी सक्रिय कार्यकृत्रियों की मजबूत टीम है, जो ब्राह्मण समाज की महिलाओं में नारी सशक्तिकरण और अन्य सामाजिक सरोकारों के लिए प्रभावशाली ढंग से कार्य करेगी।

               कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक ने बताया कि श्रीमती सुदेश शर्मा, श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती अनीता सतीश शर्मा, श्रीमती रेनू शर्मा, श्रीमती कमला बमोला एवम् श्रीमती पूनम शर्मा को संरक्षक मण्डल में स्थान प्रदान किया गया है। श्रीमती नीलम शर्मा, श्रीमती अनीता अरुण शर्मा, श्रीमती दीपशिखा शर्मा, श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती अनीता कपिल एवम् श्रीमती दीपा गौतम को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

          श्रीमती पुष्पा शर्मा को महामंत्री एवम् श्रीमती रीना शर्मा को कोषाध्यक्ष की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। श्रीमती नीरा भारद्वाज, श्रीमती रचना शर्मा, डॉ० विन्तेश कौशिक, श्रीमती रेणु आत्रेय, श्रीमती राधिका त्रिपाठी एवम् श्रीमती नीरू कौशिक को मंत्री पद पर मनोनीत किया गया है। श्रीमती राखी शर्मा पार्षद, श्रीमती देवकी जोशी पार्षद, श्रीमती नीतू शर्मा पार्षद, श्रीमती पिंकी शर्मा, श्रीमती अखिलेश शर्मा, श्रीमती अनुपमा शर्मा एवम् श्रीमती सुष्मिता शर्मा को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

              कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती विभा शर्मा, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती अलका कपिल, श्रीमती अर्चना भारद्वाज, श्रीमती रोमा भारद्वाज, श्रीमती पूनम शर्मा (काशीपुरी), श्रीमती कविता शर्मा, श्रीमती पूनम शर्मा(गणेशपुर), श्रीमती मीनू शर्मा, श्रीमती मीरा शर्मा, श्रीमती निशा भारद्वाज, श्रीमती सोनिया शर्मा, श्रीमती रुचि भारद्वाज, श्रीमती प्रीति भारद्वाज, श्रीमती पुष्पा शर्मा(साउथ सिविल लाइन), श्रीमती मिथलेश शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती रेनू शर्मा, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती रुचि कौशिक, श्रीमती मीनाक्षी शुक्ला, श्रीमती मोनिका शर्मा, श्रीमती ब्रिजेश शर्मा, श्रीमती शैलजा शर्मा, श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती आशा धस्माना, श्रीमती संजना शर्मा, श्रीमती कमलेश शर्मा, श्रीमती आयुषी शर्मा, श्रीमती शिवानी शर्मा, श्रीमती पुष्पा शर्मा(काशीपुरी) एवम् श्रीमती सर्वेश गोस्वामी को सम्मिलित किया गया है।

          अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक ने बताया कि सोमवार, 14 अक्टूबर को सायं 5 बजे श्री गार्डन, आदर्शनगर रूड़की में भारतीय ब्राह्मण समाज की महिला शाखा के तत्त्वावधान में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा जिसका मुख्य आकर्षण डांडिया नृत्य होगा। 

                    श्रीमती दीपा कौशिक

                                  अध्यक्ष

                      भारतीय ब्राह्मण समाज

                       महिला शाखा, रुड़की

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News