
आदरणीय स्वयंसेवक बंधुओं प्रणाम।🙏
आशा है आप सभी सपरिवार स्वस्थ व आनंद में होंगे तथा संघ कार्यो में पूर्ण मनोयोग से लगे होंगे, मित्रों हर वर्ष संघ के 06 उत्सवों में से एक *विजयादशमी उत्सव* का कार्यक्रम रुड़की नगर बड़े ही हर्षोल्लास से मनाता आया है,और आपको अवगत कराया जाता है कि इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष भी प्रारंभ होने जा रहा है अतः इस बार का यह विजयदशमी का कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इसी दिन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो जाएगा। अतः इसी क्रम में अपने इस वर्ष के विजयादशमी कार्यक्रम की सूचना निम्नवत है,*जिसमे आप सभी स्वयंसेवक बंधु अधिक से अधिक संख्या व पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहेंगे ऐसी अपेक्षा है।* *एवं जिन स्वयंसेवकों के गणवेश पूर्ण नहीं है उनसे निवेदन है कि वह अपने गणवेश पूर्ण कर ले क्योंकि इस कार्यक्रम में संपूर्ण गणेश में ही उपस्थित रहना है।*
*सूचनाएं*

कार्यक्रम दिनांक- 13-10-2024
दिन- रविवार
समय- सायं 04:00 बजे
स्थान- नेहरू स्टेडियम
निवेदक- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रुड़की






