

*चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामनगर, रुड़की में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ‘नवरात्रि व दशहरा उत्सव मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य बताया।’*
चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामनगर, *रुड़की में दिनांक 10 अक्टूबर 2024* को अलग-अलग कक्षाओं में अलग-अलग


गतिविधियां कराई गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ‘ *नवरात्रि व दशहरा उत्सव मनाए जाने के पीछे का उद्देश्य बताया।* ’बुधवार को विद्यालय परिसर में
कक्षा-I से III तक के बच्चों ने *रावण फेस मास्क* बनाया। कक्षा- IV से VII तक के बच्चों ने *देवी दुर्गा के प्रॉप्स तथा देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों का चित्र* बनाया । वहीं कक्षा- VIII और IX के बच्चों ने पोस्टर बनाकर *नवरात्रि व दशहरा मनाए जाने के अलग-अलग दृश्यों को दर्शाया* । विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती राखी चंद्रा , प्रबंधक श्री अभिषेक चंद्रा व प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम चंद्रा ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि एक विविधतापूर्ण देश होने के नाते, भारत के विद्यालयों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से, छात्र न केवल त्योहारों के पीछे के महत्व को सीखते हैं, बल्कि वे परंपराओं और संस्कृति को भी अपनाते हैं। दशहरा 10 दिनों तक मनाया जाने वाला एक प्रमुख भारतीय त्योहार है, यह नवरात्रि के अंत का भी प्रतीक है। यह राक्षस रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है, इसलिए यह बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।






