Latest Update

Delhi Metro की रेड लाइन पर मेट्रो का परिचालन प्रभावित, DMRC ने पोस्ट कर बताई वजह

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के सबसे पुराने कारिडोर रेड लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो का परिचालन प्रभावित है। इस वजह से दिलशाद गार्डन से शास्त्री पार्क के बीच मेट्रो का परिचालन धीमी गति से हो रहा है।इससे यात्रियों का आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा और व्यस्त समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने में यात्रियों को अधिक समय लगा

सुबह करीब नौ बजे से ही यह समस्या बनी हुई है। रेड लाइन के कारिडोर पर किस तरह की तकनीकी खराबी अभी दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यह स्पष्ट नहीं किया है। डीएमआरसी का कहना है कि कर्मचारी तकनीकी समस्या दूर करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

केबल क्षतिग्रस्त होने से मेट्रो का परिचालन प्रभावित

यह लगातार तीसरा दिन है जब दिल्ली मेट्रो के किसी कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन प्रभावित हुआ है। सबसे पहले रविवार को रेड लाइन पर ही वेलकम से सीलमपुर के बीच मेट्रो ट्रैक के सिग्नल सिस्टम का केबल चोरी का प्रयास किया गया था। इस वजह से केबल क्षतिग्रस्त होने से मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा था।रेड लाइट पर तकनीकी खराबी के कारण सेवा प्रभावितइसके बाद कल सोमवार को ऐसी घटना यलो लाइन पर हैदरपुर बादली मोड से जहांगीरपुरी के बीच हुई थी। इस वजह से यलो लाइन पर पूरे दिन परिचालन प्रभावित रहा था। रात में मेट्रो का परिचालन बंद होने के बाद सिग्नल का केबल ठीक किया गया। तब जाकर आज यलो लाइन पर मेट्रो का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा है। इस बीच आज रेड लाइट पर तकनीकी खराबी आ गई।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News