Latest Update

*मां भगवती के भजनों पर देर रात तक झूमे भक्तजन,श्री दुर्गा मंदिर में दसवीं माता की चौकी का हुआ भव्य आयोजन।*

रुड़की।मां भगवती की दसवीं भव्य विशाल चौकी एवं भजनों का आयोजन श्री दुर्गा मंदिर में रुड़की जागरण एकता परिवार समिति द्वारा किया गया,जिसमें चंडीगढ़ से पधारे मुनेंद्र चंचल ने देर रात तक मां भगवती के भजनों का रसपान कराया।बड़ी संख्या में भक्तजन मां भगवती के भजनों पर घूमते नजर आए और श्री दुर्गा मंदिर में भक्तजनों ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।भजन मंडली में शामिल मदन मस्ताना,संजय गैली,अमित

तिलकधारी व राजू अरोड़ा ने भी सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री,निवर्तमान मेयर गौरव गोयल,विधायक प्रदीप बत्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा,युवा समाजसेवी चैरब जैन,विनेश गोयल,हिमांशु,बंटी मेहंदीरत्ता,बब्बल हीरा,मानसिंह,राहुल कुमार,मनीष दास,पंडित प्रशांत शर्मा,ज्ञानेंद्र पंडित,माता राजकुमारी,रॉबिन रॉकी,सनोज कश्यप,राजीव राजस्थानी,अभिमन्यु व सोनी रोड आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News