Latest Update

रुड़की डिस्ट्रीब्यूटर एसोसियेशन की मासिक बैठक का आयोजन श्री मानवेंद्र सजवान की अध्यक्षता एवं श्री सुशील गुलाटी के संचालन में किया गया ।

रुड़की डिस्ट्रीब्यूटर एसोसियेशन की मासिक बैठक का आयोजन श्री मानवेंद्र सजवान की अध्यक्षता एवं श्री सुशील गुलाटी के संचालन में किया गया ।

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री श्री नितिन शर्मा उपस्थित रहे 

बैठक में सर्वप्रथम नितिन शर्मा ने 26 सितंबर को ऋषिकेश में संपन्न प्रांतीय बैठक में की गई चर्चाओं के विषय में जानकारी दी ।

प्रांतीय बैठक में नितिन शर्मा को संस्था की राष्ट्रीय समिति में कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया जिसकी खुशी में आज एसोसियेशन के सभी सदस्यों ने बुके देकर व माला पहनाकर इन्हें सम्मानित किया। 

राम सतीजा जी ने सभी सदस्यों से निवेदन किया कि सभी सदस्य मिलकर कार्य करें संगठित रहे । सुरेन्द्र सप्रा जी और दिनेश बतरा जी ने बताया कि आजकल फ्रॉड कंपनी वाले एजेंट काफी घूम रहे हैं जो की मीठे सपने दिखाकर डिस्ट्रीब्यूटर से एडवांस पेमेंट ले लेते हैं और फिर गायब हो जाते हैं ऐसे लोगों से सावधान रहें। नितिन शर्मा जी ने कहा कि किसी नई कंपनी के आने पर यदि सदस्य उन्हें अवगत कराता है तो वे राष्ट्रीय समिति से उसकी विश्वसनीयता की जानकारी ले सकते हैं । 

अंत में अध्यक्ष महेंद्र सजवान व महामंत्री सुशील गुलाटी ने संयुक्त रूप से सभी सदस्यों से आग्रह किया कि यदि कोई ऐसा अनजान व्यक्ति आपके पास आए तो एसोसियेशन के बड़े पदाधिकारियों से विचार किए बिना किसी को एडवांस पेमेंट ना दें उन्होंने कहा कि अब त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है उसमें सभी सदस्य अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। 

 बैठक में कमल कुमार आशीष कुमार ,विनोद मित्तल ,भारत भूषण ,कमल आहूजा ,दिनेश बतरा ,संजीव आहूजा ,मनोज अरोड़ा ,राजेंद्र शर्मा ,अनुज शर्मा ,सुशील गुलाटी सुनील गुलाटी शैलेश सिंघल,दिनेश शर्मा, अरुण कालरा,राजीव शर्मा ,संजय धीमान ,सुरेंद्र सपरा, राम सतीजा, रवि अरोड़ा ,सचिन गुप्ता, मनीष नारंग ,राजू साहनी , बद्री प्रसाद, पंपेश मेहंदीरत्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News