उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला सुरक्षा को परखने के लिए शुक्रवार की रात एसीपी डॉक्टर सुकन्या शर्मा पर्यटक बनकर ऑटो में निकलीं। सबसे पहले उन्होंने रात 11:30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पुलिस को मदद के लिए कॉल किया।कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर फोन रिसीव होने के बाद उन्होंने कहा कि वह आगरा आई हुईं हैं। सुनसान रास्ता होने की वजह से घबरा रही हैं। उन्हें सहायता की जरूरत है। 

इस पर कर्मचारियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर खड़े होने के लिए बोला। तीन मिनट तक उनसे जानकारी ली। इसके बाद उनके पास पिंक पीआरवी का फोन आया। वह उनको सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए आने लगी। बाद में उन्होंने खुद को एसीपी बताया। इसके बाद उन्होंने वूमेन सेफ्टी ऑटो की पड़ताल की। उन्हें एक ऑटो मिला। 

चालक ने किराया बताने के बाद उन्हें ऑटो में बैठा लिया। इसके बाद उनके आवास तक सुरक्षित पहुंच दिया। उन्होंने चालक से वूमेन सेफ्टी ऑटो के बारे में जानकारी ली। चालक ने बताया कि पुलिस ने उनका सत्यापन किया है। जल्द ही वर्दी और नंबर से वह ऑटो का संचालन करेंगे। पहले दिन पुलिस के रियलिटी चेक में पुलिसकर्मी पास हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *