ज्ञापन सेवा में, श्रीमान ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट महोदय, रूडकी, जिला हरिद्वार। विषयः- रूडकी नगर की विभिन्न जन समस्याओं के अतिशीघ्र निवारण हेतु। महोदय निवेदन है कि विगत् दो वर्षो से रूडकी महानगर एंव आस पास के क्षेत्रो में प्रशासनिक एंव सरकार की लापरवाही के चलते जनता को अनेकानेक समस्याओ से रूबरू होना पड रहा है जिनके विषय में पूर्व में भी आपके कार्यालय को विभिन्न ज्ञापनो के माध्यम से मौखिक रूप से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अवगत कराया गया है। महोदय, वर्तमान समय में प्रमुख समस्यायें निम्न हैः- 1- बिजली कटौती को बन्द कर सुचारू सप्लाई कराना सुनिश्चित करे। एवं स्मार्ट मीटर योजना बंद तत्काल कराई जाय। 2- रूडकी-हरिद्वार को जोडने वाले सोलानी नदी के पुल का तत्काल प्रभाव से निर्माण कराया जावे। 3- सोलानी नदी के रपटे निर्माण की आपके स्तर से जॉच कर आवश्यक कार्यवाही की जाये। 4- रूडकी में पेयजल के गंभीर संकट को दृष्टिगत् रखते हुए पेयजल सेवा तत्काल बहाल की जाये। 5- पुलिस विभाग से सम्बन्धित सी0पी0यू0 द्वारा स्थानीय नागरिको का उत्पीडन बन्द किया जाये तथा नशे के कारोबार को तत्काल प्रभाव से बन्द किया जाना सुनिश्चित कराये। 6- किसानो के धान की खरीद हेतु उचित व्यवस्था की जाये। …….शेष पेज 2 पर। -2- 7- रूडकी नगर निगम के एंव आस पास के क्षेत्रो में टूटी हुई सडको का निर्माण तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाये। 8- रूडकी नगर एंव आस पास के क्षेत्रो में एच आर डी ए विभाग द्वारा घर निर्माण हेतु जो दिक्कतें एंव भ्रष्टाचार किया जा रहा है उस पर तत्काल लगाम लगाई जाये। 9- उत्तराखण्ड राज्य की पिछडी जातियो का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढाकर 27 प्रतिशत किये जाने हेतु शासन से मन्जूर कराये। 10- आगामी गन्ना पैराई सत्र के दृष्टिगत गन्ना मुल्य की घोषणा हेतु सरकार को इस ज्ञापन के माध्यम से अवगत करायें। महोदय, यदि उपरोक्त समस्त समस्याओ का निराकरण शुक्रवार यानि दिनांक 27-09-2024 तक नही किया जाता है तो जिला कांग्रेस कमेटी व रूडकी की जनता आपके कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को मजबूर होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। सादर भवदीय राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation *नगर की प्रमुख समस्याओं को लेकर महानगर कांग्रेस शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। इस संबंध में सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया जाएगा। उक्त बात महानगर अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से कही।* *कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद में कई चौकी प्रभारी एवं कोतवाली प्रभारी के कार्यक्षेत्रों में किया गया फेरबदल/ट्रांसफर*