एनआई, जयपुर। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 (Miss Universe India 2024) का ताज रिया सिंघा (Rhea Singha) के सिर सजा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता का खिताब जीतने के बाद सुंदरी रिया सिंघा ने कहा, ‘आज खिताब जीतने के बाद बहुत आभारी हूं।मैंने इस स्तर तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। इस स्तर पर आने के बाद मैं खुद को इस ताज के लायक समझ सकती हूं। उन्होंने कहा कि वे पिछले विजेताओं से बहुत प्रेरित हैं। उम्मीद है इस साल भारत को मिलेगा मिस यूनिवर्स का ताज: उर्वशी रौतेला उर्वशी रौतेला ने रिया को विजेता का क्राउन पहनाया। विजेता के नाम का एलान किए जाने के बाद उर्वशी ने कहा, “मैं महसूस करती हूं कि सभी लड़कियां क्या महसूस कर रही हैं। विजेता बेहद शानदार हैं।” उर्वशी ने आगे कहा कि मिस यूनिवर्स के वैश्विक मंच पर ये हमारे देश का बहुत अच्छे से प्रतिनिधित्व करेंगी।’ उन्होंने कहा,”मुझे पूरी उम्मीद है कि इस साल भारत को फिर से मिस यूनिवर्स का ताज मिलेगा। सभी लड़कियां बहुत मेहनती, समर्पित और बेहद खूबसूरत हैं।”प्रांजल प्रिया (#34) को 1st रनर-अप घोषित किया गया, जबकि छवि वर्ग (#16) 2nd रनर-अप रहीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation गरीब रथ ट्रेन के AC कोच में निकला सांप, साइड अपर सीट पर फन फैलाकर बैठा आज दिनांक 23-09-2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 0546 की और से विद्यालय श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की छावनी हरिद्वार में स्वयं सेविकाओं द्वारा विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्य को अपनाते हुए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक विशेष 2024 तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है