प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में बनाते हुए रोटरी आरसीसी और स्वराज फाउंडेशन ने नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के साथ मिलकर स्टेशन पर लगाया निशुल्क चिकित्सा जांच एवं रक्तदान शिविर* आज मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हुए रोटरी आरसीसी रुड़की और स्वराज फाउंडेशन ने नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के सहयोग से एक निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन रुड़की रेलवे स्टेशन पर किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आज रोटरी आरसीसी और स्वराज फाउंडेशन द्वारा नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन रुड़की के साथ मिलकर निशुल्क चिकित्सा जांच एवं रक्तदान शिविर लगाया गया है इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा शिविर में आए चिकित्सको के द्वारा जांच करने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता रिशिपाल बालियान ने कहा कि रोटरी आरसीसी द्वारा यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है और हमें विश्वास है कि यह प्रयास समाज के लिए लाभप्रद होगा इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप और महामंत्री कमल चावला ने रोटरी आरसीसी की अध्यक्ष पूजा नंदा को बधाई देते हुए कहा कि इस सुंदर प्रयास से शिविर में आए सभी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ होगा इस अवसर पर रोटरी आरसीसी अध्यक्ष और स्वराज फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष पूजा नंदा ने कहा कि आज इस चिकित्सा जांच शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं उन्होंने बताया कि आज जांच शिविर में डॉ देवेश शर्मा द्वारा रोगियों की जांच की जा रही है, रुड़की ब्लड सेंटर से डॉक्टर अखिल सैनी सेवाएं दे रहे हैं,उन्होंने कहा यह जांच शिविर में मुख्य सहयोग स्टेशन अधीक्षक अरुण शर्मा, वाणिज्य निरीक्षक अजय तोमर, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के सचिव संजय सालार ,मुख्य टिकट निरीक्षक मुकेश कुमार, टिकट निरीक्षक प्रमोद कुमार, स्वराज फाउंडेशन से प्रभात गोयल, अनिल पाराशर ,पंकज नंदा, रोटरी से सुभाष सरीन, वीरेंद्र शर्मा,वीरेंद्र जैन का रहा है, इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के सचिव संजय सालार ने बताया कि आज रुड़की स्टेशन पर रेलवे बोर्ड सरकार समिति सदस्य पूजा नंदा और उनकी टीम द्वारा यह जांच शिविर और रक्तदान शिविर लगाया गया है जिसमें काफी संख्या में लोगों ने स्वास्थ लाभ उठाया इस चिकित्सा जांच शिविर में काफी संख्या मे लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई, इस अवसर पर रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, भाजपा नेता रिशिपाल बालियान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप, महामंत्री कमल चावला रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य पूजा नंदा, अनिल पाराशर,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए, रुड़की ब्लड सेंटर से डॉक्टर अखिल सैनी ने बताया कि आज रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्तदान किया गया, कार्यक्रम में काशीपुर के प्रधान युधिष्ठिर त्यागी कन्या पाठशाला के प्रबंधक सुंदरलाल प्रजापति, मीनाक्षी तोमर,दाताराम, अनुराग त्यागी,उज्जवल आदि उपस्थित रहे Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation Railway Ticket Niyam: रेलवे टिकट का नया नियम हुआ जारी, स्लीपर में यात्रा करने वाले सावधान! सावधान! क्रिकेट बेटिंग ऐप में 96 लाख हारा युवक, पश्चाताप का वीडियो हो रहा वायरल