भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की ने किया राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन

अविरल गंगा शाखा रुड़की ने दिनांक 20 सितंबर को राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगित का सफलता पूर्वक आयोजन किया।दीपप्रज्वलन के साथ वंदे मातरम् गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।मंच का संचालन करते हुए शाखा अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं ने जो पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित थे अपने दल के साथ राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता कार्यक्रम में अपनी सुंदर, मधुर ध्वनि और

चेतना के स्वर पुस्तक के नियमानुसार हिंदी और संस्कृत दोनो भाषाओं में देशभक्ति गीत गाकर अतिथियों और निर्णायक मंडल के सामने अपनी अपनी प्रस्तुति दी।निर्णायक मंडल ने नियमानुसार निष्पक्ष अपना निर्णय दिया । सभी टीमों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिया गया।साथ ही छात्र छात्राओं के साथ आए गुरुजनों और सहायकों का आभार किया गया।विशेषतया प्रांतीय उपाध्यक्ष आदरणीय मनीषा सिंघल जी ने आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।शाखा के सदस्य श्रीमती सुगंध जैन, नीरज मित्तल,पीयूष गर्ग, राधेश्याम गुप्ता,संयोजिका विमलेश गिरी, नीता मित्तल, रमा गुप्ता,अंजली गर्ग,रीति वर्मा, दिनेश सैनी,आभा गर्ग,भारत आहूजा, नंद किशोर,ममता चंद्रा,मधु चौरसिया,सविता सिंह, उर्मिल पुंडीर, ममता गुप्ता,वर्णित अग्रवाल और कोषाध्यक्ष संजय कालरा जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Samarth Bharat News