NPS Vatsalya Yojana: केंद्र की मोदी सरकार ने बच्चों के भविष्य के लिए शानदार स्कीम लॉन्च की है. केंद्र सरकार की इस योजना के तहत आपके बच्चों को अब पेंशन मिलने वाली है. पेंशन की गारंटी पक्की होगी.जानकारी के अनुसार अब 18 साल तक के बच्चों का उनके पास एक अकाउंट होगा उसमें पैसे होंगे, जिसके स्वामी यानी अधिकारी वह खुद स्वयं होंगे.मोदी सरकार ने माता-पिता को बड़ी सौगात दी दरअसल, मोदी सरकार ने माता-पिता को बड़ी सौगात दी है. अब आपके बच्चे को पेंशन मिलेगी. मोदी सरकार की इस योजना का नाम एनपीएस वात्सल्य योजना है, जिसकी शुरुआत 18 सितंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण करेंगी. इस योजना का ऐलान केंद्रीय बजट 2024 से 2025 में किया गया था अब इसका श्री गणेश होने वाला है. इस योजना को माता-पिता कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं. क्या लाभ है, जान लीजिए जिससे आप जल्द से जल्द अपने बच्चे के भविष्य के लिए निवेश कर सकें. 18 साल की उम्र तक के कम आयु वाले बच्चों के लिए योजना आपको बता दें कि 18 साल की उम्र तक के कम आयु वाले बच्चों के लिए यह योजना बनाई गई है. माता-पिता अपने बच्चे के नाम पर हर साल कम से कम 1000 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं अधिकतम की कोई राशि तय नहीं की गई है. यानी आप चाहे जितनी मर्जी हो आप पैसे उसमें जमा कर सकते हैं. एनपीएस वात्सल योजना का सब्सक्रिप्शन लेने वाले 18 साल से कम उम्र के बच्चों को परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर काट दिया जाएगा. मतलब साफ है कि अब बच्चों को पेंशन मिलनी पक्की है यानी पेरेंट्स कितनी भी रकम अपने बच्चे के एनपीएस वात्सल्य खाते में जमा कर सकेंगे. इसके बाद बच्चे के 18 साल की उम्र का होने तक माता-पिता को हर साल बच्चे के एनपीएस वात्सल्य खाते में डिपॉजिट करना होगा. बच्चों की आर्थिक स्थिति को मजबूत को लेकर बड़ा कदम मोदी सरकार की इस स्कीम को बच्चे के भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने उन्हें फाइनेंशियल स्ट्रांग बनाने की दिशा में सरकार का यह बड़ा कदम बताया जा रहा है. अब चलिए इस योजना की खासियत जान लेते हैं. एनपीएस वात्सल्य योजना की खासियत है कि कोई भी भारतीय नागरिक बच्चे के नाम पर खुलवा सकता है. खाता बच्चे के एनपीएस खाते में नियमित रूप से निवेश कर सकते हैं. माता-पिता यानी कि आप हर साल में 1000 तक के न्यूनतम राशि इसमें जमा कर सकते हैं. बच्चा 18 साल का होने के बाद खाते से धन राशि निकाल सकती है. बच्चा 60 साल की आयु पर पेंशन ले सकता है. इस योजना से बचपन से ही बच्चे पेंशन योजना से जुड़ जाते हैं. लंबे समय तक निवेश करने से धन बढ़ने की संभावना अधिक होती है. इस योजना में निवेश की राशि अवधि को लचीले तरीके से चुना जा सकता है. बच्चे खुद होंगे अपने भाग्य के निर्माता खाता बच्चे के नाम पर होता है, जिसे वह अपने भविष्य का स्वयं निर्णय ले सकता है यानी कि आपके बच्चे को पेंशन मिलेगी. वह जब 12 साल का होगा तो उसके बैंक में पैसे होंगे उसे मांगने की जरूरत नहीं होगी. फाइनेंशियल स्ट्रांग रहेगा. उस पैसे से वह कुछ भी कर सकेगा भविष्य अपना बना सकेगा आप भी निश्चिंत रहेंगे. Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation 6,6,6,6,6,6,4,4,4…सूर्यकुमार यादव ने फिर दिखाया अपना प्रचंड रूप, 151 गेंद खेल, तिहरे शतक से चूके *नकली नोट छापने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 06 दबोचे* *2 लाख, 25 हजार 500 रुपए के नकली नोट बरामद* *02 लैपटॉप, 03 आइफोन, 01 एनरॉइड़ 01 जिओ का कीपेड़ फोन, 02 प्रिंटर, नोट छापने व जाली नोट तैयार करने के उपकरण व 02 बाइक बरामद* *You Tube से देखकर ली थी नोट छापने की ट्रेनिंग, छोटी मोटी खरीदारी हेतु उपयोग में लाते थे जाली नोट*