Latest Update

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, AAP विधायक दल की नेता चुनी गईं

दिल्ल् को अगला मुख्यमंत्री मिल गया है. लंबे कयास के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा.केजरीवाल के प्रस्ताव पर सभी विधायकों ने खड़े होकर इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया. आतिशी AAP दिल्ली विधायक दल की नेता चुनी गई हैं.

केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को चौंका दिया और अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि वह 2 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. साथ ही यह भी कहा कि न सिर्फ वह बल्कि मनीष सिसोदिया भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. इसके बाद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में कयासों का दौर शुरू हो गया.

आज 4 केजरीवाल करेंगे LG से मुलाकात

इससे पहले केजरीवाल के आज मंगलवार को इस्तीफा देने की संभावना के बीच आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक साढ़े 11 बजे बुलाई, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई. आज ही केजरीवाल शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे और इसी दौरान उनके इस्तीफा सौंपने की संभावना हैAAP की ओर से जानकारी दी गई दिल्ली विधानसभा का सत्र अगले हफ्ते 26-27 सितंबर को बुलाया जाएगा. इससे पहले पार्टी से जुड़े एक पदाधिकारी ने कहा, “पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद आज दोपहर 12 बजे नए सीएम के नाम की घोषणा की जाएगी.”

केजरीवाल ने हर किसी से राय लीः भारद्वाज

अरविंद केजरीवाल ने 2 दिन पहले रविवार को सीएम पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले का ऐलान किया था कि वह अब सीएम की कुर्सी पर तब बैठेंगे जब जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र देगी.

इसके बाद कल सोमवार को पार्टी संयोजक केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के दौरान उपस्थित नेताओं के साथ एक-एक कर बातचीत की..पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि AAP की पीएसी की बैठक केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर हुई. बैठक के बाद भारद्वाज ने कहा, “बैठक के दौरान उन्होंने (केजरीवाल) हर नेता से नए सीएम को लेकर एक-एक करके उनकी राय ली. कल (मंगलवार) विधायक दल की बैठक है. अब उसमें इस पर चर्चा होगी.”

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News