
संस्कृतभारती की *अखिल भारतीय संगोष्ठी* व्यास मंदिर, हरिपुर कलां, हरिद्वार में दिनांक 14 सितंबर से 16 सितंबर तक संचालित की गई, जिसमें संपूर्ण देश के सभी राज्यों से व अखिल भारतीय स्तर के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे जिन्होंने संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए कार्य करने हेतु आश्वासन दिया। इस गोष्ठी में संस्कृतभारती द्वारा संपूर्ण देश में किए जाने

वाले कार्यों की समीक्षा की गई तथा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के लिए योजनाएं बनाई गईं तथा कई अखिल भारतीय और प्रांतीय दायित्व प्रदान किए गए।

इस संगोष्ठी में रुड़की जनपद से जनपद अध्यक्ष डॉ भारती शर्मा, जनपद मंत्री श्रीमती श्रद्धा हिंदू, जनपद शिक्षण प्रमुख विष्णु दत्त गौड़, भगवानपुर खंड संयोजक श्री विजय त्यागी, भगवानपुर सह खंड संयोजक श्री रामेश्वर प्रसाद, संस्कृत भारती कार्यकर्त्री रिक्की

दुबे और गायत्री आदि ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम के संचालन में सहयोग प्रदान किया व देश के विभिन्न भागों से आए हुए प्रतिनिधियों से मिलकर संस्कृतभारती के कार्यों के बारे में जाना।







