मुश्किल समय में मलाइका अरोड़ा के साथ खड़े हैं अर्जुन कपूर, पिता के घर से लेकर आए

Arjun Kapoor Support Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा इस समय मुश्किल समय से गुजर रही हैं. अचानक से पिता की मौत के बाद से वो टूट गई हैं. जब मलाइका को पिता की मौत के बारे में पता चला तो वो उस समय मुंबई में नहीं थीं.वो पुणे में थी. जैसे ही उन्हें पिता की मौत के बारे में पता चल वो तुरंत वहां से निकल गईं और अपने पिता के घर आ गई थीं. इस मुश्किल समय में उनका साथ देने के लिए अर्जुन कपूर खड़े हुए हैं. वो सुबह से लेकर रात तक मलाइका के ही साथ थे और उन्हें पिता के घर से लेकर भी गए थे.

मलाइका और उनकी बहन अमृता दोनों के साथ अर्जुन, करिश्मा कपूर और करीना कपूर नजर आईं. सभी लोग साथ में दोनों बहनों को लेकर निकले. मलाइका का पिता के घर से जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कार तक लेकर गए अर्जुन

वायरल वीडियो में अर्जुन कपूर मलाइका की मदद करते नजर आ रहे हैं. मलाइका बिल्डिंग से बाहर निकल रही हैं और अर्जुन उन्हें कार तक लेकर जाते हैं जहां उनका बेटा अरहान उनके साथ आता है. अर्जुन के चेहरे पर मलाइका को लेकर चिंता साफ नजर आ रही है. वो जब से आए थे तब से मलाइका के ही साथ थे.सबसे पहले पहुंचे एक्स हसबैंड

जैसे ही मलाइका के पिता की मौत के बारे में उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान को पता चला तो वो तुरंत वहां पहुंच गए थे. अरबाज के बाद उनकी पिता सलीम खान और मां भी सोहेल खान के साथ मलाइका की मां के घर पहुंचे थे.

मलाइका ने शेयर किया पोस्ट

पिता की निधन की जानकारी मलाइका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा-हम बहुत दुखी मन के साथ अनाउंस कर रहे हैं कि हमारे प्यारे पापा अनिल मेहता अब नहीं रहे. वो एक जेंटल सोल थे, एक अच्छे फादर थे, एक प्यारे पति थे और हमारे बेस्ट फ्रेंड थे.’

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News