Latest Update

*एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाया गया सत्यापन अभियान* *04 उल्लंघनकर्ताओं से (83) पुलिस एक्ट के तहत वसूला गया जुर्माना* *सत्यापन न कराने वाले 17 मकान मालिको का किया गया दस-दस हजार रुपये का कोर्ट चालान*

*कोतवाली रानीपुर*  

*एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाया गया सत्यापन अभियान* 

 *04 उल्लंघनकर्ताओं से (83) पुलिस एक्ट के तहत वसूला गया जुर्माना* 

 *सत्यापन न कराने वाले 17 मकान मालिको का किया गया दस-दस हजार रुपये का कोर्ट चालान* 

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने आज दिनांक-11.09.2024 की प्रातः कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत टिबडी कालोनी व रामधाम कालोनी में बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया। 


अभियान के दौरान सत्यापन न कराने पर 04 मकान मालिको के विरूद्ध (83) पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 20,000 रू0 नगद जुर्माना वसूल किया गया तथा 17 मकान मालिको के 10-10 हजार (कुल 1,70,000/-) रुपये के कोर्ट चालान कर रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है। 

अभियान के दौरान मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा किरायेदारो, घरेलू नौकरो, फड/ठेली वालो को भी यथाशीघ्र अपना-अपना सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया।

   

*कार्यवाही का विवरण-*  

1- कुल 04 चालान 20,000/- रू0 नगद 

2- कुल 17 कोर्ट चालान (धनराशि 1,70,000/-रू0)  

 

*पुलिस टीम-* 

1-प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कमल मोहन भण्डारी 

2-व0उ0नि0 नितिन चौहान 

3-उ0नि0 विकास रावत 

4-उ0नि0 सुनील रमोला

5-उ0नि0 पूजा मेहरा

6-अ0उ0नि0 मोहन सिंह 

व कोतवाली रानीपुर पुलिस कर्मचारी गण

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news