Latest Update

हर गांव और हर व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना लक्ष्य: ममता राकेश भगवानपुर विधायक ने हबीबपुर निवादा में किया सड़क का उद्घाटन

भगवानपुर । विधायक ममता राकेश ने कहा है कि क्षेत्र के विकास के प्रति वे शुरू से प्रतिबद्ध हैं। उनका लक्ष्य हर गांव और हर व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। बेहतर सड़क से व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच ग्रामीणों तक हो पाएगी।

बुधवार को क्षेत्र के हबीबपुर निवादा गांव में विधायक ममता राकेश ने सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक ममता राकेश का आभार व्यक्त किया है। सड़क का उद्घाटन करते हुए विधायक ममता राकेश ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव और कस्बे को मुख्य सड़क से जोड़ना और गांव में बुनियादी सुविधा सुलभ कराना उनकी प्राथमिकता है। इससे ही समग्र विकास और सशक्त भारत का लक्ष्य हासिल होगा। इस मौके पर अजीत सिंह गाम प्रधान, योगराज सैनी, कोशिंदर, प्रदीप कुमार, सुमित सैनी, मिथुन, काका, अभिषेक मोय, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, महीपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news