Latest Update

PM मोदी ने गले गलाकर किया अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का स्वागत, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

अबू धाबीबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। उन्होंने आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने गले लगाकर उनका स्वागत किया।रविवार को अल नाहयान दिल्ली पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने उनका स्वागत किया। अपने दौरे के पहले दिन अल नाहयान और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय सहयोग के व्यापक क्षेत्रों में बातचीत हुई।विदश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, एक करीबी दोस्त का गर्मजोशी से स्वागत। पीएम मोदी ने हैदराबाद हाउस में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया।

अल नाहयान का पहला आधिकारिक भारत दौरा

क्राउन प्रिंस के रूप में अल नाहयान का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है। सोमवार को वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह राजघाट में महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दिल्ली में अपने कार्यक्रम का समापन के बाद 10 सितंबर को अल नाहयान मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई में वह एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के कई बिजनेस लीडर भी शामिल होंगे।

मंत्रालय ने बताया कि भारत और अबू धाबी के बीच ऐतिहासिक रूप से करीब और मित्रवत संबंध रहे हैं। हाल के वर्षों में कई क्षेत्रों में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी गहरी हुई है। जिनमें व्यापार, निवेश, राजनीतिक, संपर्क, उर्जा, तकनीक, शिक्षा और संस्कृति शामिल हैं।पीएम मोदी ने भी किया था अबू धाबी का दौरा

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल फरवरी में अबू धाबी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अबू धाबी के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी। उन्होंने आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। इस दौरान भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) के लिए एक अंतर-सरकारी ढांचा बनाने पर सहमति जताई थी। उन्होंने अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का भी उद्घाटन किया था और अहलान मोदी कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था। तभी उन्होंने क्राउन प्रिंस को भारत का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया था।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news