Latest Update

Gold Price Today: गणेश चतुर्थी पर महंगा हुआ सोना, जानें 12 बड़े शहरों में क्या है 22 और 24 कैरेट सोने का भाव?

गणेश चतुर्थी (7 सितंबर) के अवसर पर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 73,470 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी इजाफा हुआ है, जो अब 87,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है। आइए जानते हैं देश के 12 प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है….?दिल्ली में सोने का भाव

22 कैरेट सोना: ₹67,360 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोना: ₹73,470 प्रति 10 ग्राम

मुंबई

22 कैरेट सोना: ₹67,210 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोना: ₹73,320 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद

22 कैरेट सोना: ₹67,260 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोना: ₹73,370 प्रति 10 ग्राम

जयपुर और लखनऊ

22 कैरेट सोना: ₹67,360 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोना: ₹73,470 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु

22 कैरेट सोना: ₹67,210 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोना: ₹73,320 प्रति 10 ग्राम

पटना

22 कैरेट सोना: ₹67,260 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोना: ₹73,370 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर और हैदराबाद

22 कैरेट सोना: ₹67,210 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोना: ₹73,320 प्रति 10 ग्राम

फेस्टिव सीजन में सोना लगाएगा बड़ी छलांग!

उम्मीद की जा रही है कि फेस्टिव सीजन में सोने की कीमतें 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार जा सकती हैं और दिवाली तक यह नए शिखर पर पहुंच सकती हैं। सोने की कीमतों में इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 18 सितंबर को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं हैं। जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो निवेश के लिए सोना एक बेहतर विकल्प बन जाता है। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर जारी भूराजनीतिक तनाव, संभावित दर कटौती, आर्थिक अनिश्चितताएं, डॉलर की कमजोरी और फिजिकल गोल्ड की बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में वृद्धि के प्रमुख कारण हो सकते हैं।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news