Latest Update

रश्मि चौधरी बनी किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष 

आज किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने रश्मि चौधरी पत्नी कैप्टन सुरेन्द्र सिंह निवासी मकान नंबर 389/34,33-सिविल लाइन रुडकी -247667, जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड ) को पिछले तीन दशक से किसान मज़दूरों के लिए संघर्ष एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेना पूर्व सदस्य महिला आयोग उत्तराखंड को किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के पद पर नामित किया है उनके समाज और किसान मज़दूरों के लिए लगातार आवाज़ उठाने एवं पूरे देश में महिला शक्ति को मज़बूत करने के लिए संगठन में बड़ी ज़िम्मेदारी दी है रश्मि चौधरी पूर्व में भी किसान मज़दूरों के लिए आवाज़ उठाती रही है वह उत्तराखंड सहित पूरे देश में लोकप्रिय चेहरा है इस संबंध में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रश्मि चौधरी ने कहा कि जो ज़िम्मेदारी संगठन ने दी है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगी एवं पूरे देश में महिला शक्ति को मज़बूत कर किसान मज़दूर की आवाज़ को बुलंद करने का काम करूँगी उन्होंने महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया !

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News