Latest Update

माननीय विधायक श्री प्रदीप बत्रा जी के द्वारा क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानियां के दृष्टिगत रखते हुए इस लोक महत्व के प्रशन को विधानसभा पटल पर रखे प्रश्न

आज दिनांक 8 सितंबर 2023 को रुड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा जी के द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नियम 300 के अंतर्गत रुड़की शहर को हरिद्वार से जोड़ने वाले सोलानी नदी पर बने पुल के गत माह भारी बरसात के कारण इसके जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त होने की वजह से इसे भारी वाहनों के लिए बंद करने के कारण जनता को हो रही परेशानियों के दृष्टिगत रखते हुए इस लोक महत्व के प्रशन को विधानसभा पटल पर प्रश्न को रखा गया एवं उक्त पुल के शीघ्र अति शीघ्र पुनः सुचारु रूप से संचालन एवं इसके समानांतर में एक नया पुल भी बनाए जाने की मांग की गई।माननीय विधायक श्री प्रदीप बत्रा जी के द्वारा क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानियां जैसे रुड़की से हरिद्वार किराए में वृद्धि, अत्यधिक लंबा रास्ता होने एवं इस मार्ग पर विभिन्न शिक्षण व अनेको सरकारी संस्थानो के होने से क्षेत्रीय जनता को प्रतिदिन आवागमन में हो रही विभिन्न समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News