

रुड़की। रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समितियों में रुड़की के अमन गोयल, अनुज सैनी, गौरव त्यागी और सुनील साहनी को सदस्य नामित किया गया है। वहीं अशोक आर्य को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सलाहकार पैनल में सदस्य बनाया गया है।


सभी नवनियुक्त सदस्य आज कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के सेवा केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां कैबिनेट मंत्री ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि रुड़की के युवाओं एवं गणमान्य लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थाओं में जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनहित में कार्य करेंगे। उन्हें विश्वास है कि सभी अपने अनुभव और कार्यक्षमता से संबंधित संस्थाओं में सकारात्मक योगदान देंगे। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।



उत्तराखंड शासन के परिवहन अनुभाग-2 की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समितियों में चारों सदस्यों को नामित किया गया है। इनमें दो सदस्यों को पूर्वोत्तर रेलवे और दो को उत्तर रेलवे की समिति में स्थान दिया गया है।


इस अवसर पर कवीश मित्तल, अनुज सैनी, पार्षद राजन गोयल,चौधरी धीर सिंह,पार्षद रमेश जोशी,अभिषेक चन्द्रा और सागर गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











