Latest Update

मनकमेश्वरी दुर्गा मंदिर में मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

आज मनकमेश्वरी दुर्गा मंदिर में मंदिर ट्रस्टी अनुज कुमार जैन के तत्वावधान में मंदिर मुख्य आचार्य सारांश शर्मा व कावंश व निशांत व यश शर्मा व हनुमंत व आचार्य अजय शर्मा द्वारा यजमान नवीन कुमार जैन सपत्नी दीपा जैन व यजमान श्रीमती नेहा सिंघल पत्नी सौरभ सिंघल वरिष्ठ नेता भाजपा व समस्त जैन परिवारजनों व स्थानीय श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन मंत्रोउचारन साथ करते हुए सातवें नवरात्र माँ कालरात्रि देवी को पंचामृत से स्नान करा कर सोलह श्रगार कर पूजा अर्चना की गई मंदिर आचार्य ने बताया कि परम् पवित्र शारदीय नवरात्रि पर्व सातवें दिन माता शुभांकरनी अधिष्ठात्री देवी है इस दिन इनकी ही पूजा की जाती हैं माता पूजा से खुश हो भक्तों में व्याप्त भय व कष्टों व शत्रुओं का सर्वनाश करती हैं व भूत प्रेत का भय भी दूर हो भक्तों में साहस व आत्मविश्वास की तृप्ति उत्पन्न होती हैं एवं देवी माँ कालरात्रि की कृपा से साधको को अकाल मृत्यु भय व मानसिक शक्ति व आंतरिक ऊर्जा प्राप्त होती हैं मंदिर में माता की पूजा अर्चना सामुहिक आरती की गई ततपश्चात भक्तजनों ने माता को पुष्पाजंलि कर फलाहार पंचमेवा का प्रसाद चढ़ाया यजमानों ने आचार्यगणो का अभिनंदन कर तिलक पूजन किया व आचार्यगण ने भक्तजनों को फलाहार प्रसाद वितरण किया गया व मंदिर ट्रस्टी अनुज कुमार जैन ने महानगर के समस्त श्रदालुओं से निवेदन की नवरात्र पर्व कल दुर्गाष्टमी में प्रातःकाल 8 बजे हवन यज्ञ व कंजका पूजन व होगा समस्त भक्तजन मनकमेश्वरी के दर्शन कर पुण्यफ़ल व शुभ आशीर्वाद प्राप्त करें पूजा अर्चना में अलका जैन, ईशा जैन, माया गुप्ता,सांची जैन,आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News