Latest Update

*अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च*

रुड़की,15 अक्टूबर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया। 

आज शाम नगर निगम कार्यालय के समक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने कांग्रेस जन एकत्रित हुए। अंकिता भंडारी हत्याकांड में संलिप्त दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में तथा अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी के परिजनों द्वारा नई दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना देकर न्याय की मांग उठाई जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गेट पहुंचकर अंकिता के परिजनों से मुलाकात कर उनके संघर्ष को समर्थन दिया है। यह मामला केवल एक परिवार को न्याय दिलाने का नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास से जुड़ा हुआ है। कैंडल मार्च में पूर्व चेयरमैन मनोज सैनी, जिला महामंत्री संगठन मुन्फेत अली, जिला उपाध्यक्ष मदन पाल भड़ाना संजय गुड्डू,ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, रिजवान अहमद, मुस्तकीम अहमद, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र शर्मा,जिला प्रवक्ता अनिल पुंडीर, भूषण त्यागी, मिलिंद चौधरी, गौरव अग्रवाल, सुभाष चंद्र शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, प्रधान गौरव, सुशील कश्यप, महिला जिलाध्यक्ष यासमीन खान, बीना आनंद ,कहकशां,तुषार गोयल, सुभाष चौधरी, मिंटू प्रधान, गतेंद्र सैनी, उम्मेद गाजी, गुलफाम अली, जोहार लाल विशाल सहगल, राहुल सैनी, सफीक अहमद, अतुल गौतम, राजवीर, राजेश कुमार, राहुल सैनी, सालीम पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर,अक्षय गौतम आदि अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News