
नारसन। राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में 26वीं दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई।

प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक बालिका, अंडर 17 बालक बालिका एवं अंडर-19 वर्ग के बालक बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया।
आज प्रतियोगिता का प्रारंभ अंडर-19 बालक वर्ग 3000 मी दौड़ से शुरू हुई जिसमें प्रथम स्थान प्रिंस कुमार एवं दूसरा स्थान अंकुश में प्राप्त किया अंडर-19 बालिका वर्ग 3000 मीटर दौड़ में सानिया ने प्रथम एवं वंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया हाई जंप अंडर 17 बालक वर्ग में लकी ने प्रथम स्थान एवं शिवम पाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । अंडर 14 बालक वर्ग हाई जंप में निशांत निराला ने प्रथम एवं रितिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया अंडर 17 बालिका वर्ग में हाई जंप में वंशिका ने प्रथम और शगुन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया अंडर 19 बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में प्रीत उपाध्याय ने प्रथम एवं प्रिंस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग 1500 मीटर दौड़ में वंशिका ने प्रथम एवं राखी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया अंडर-19 बालिका 400 मीटर दौड़ में इरा ने प्रथम एवं राखी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया अंडर 14 बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में जानवी ने प्रथम एवं सोनाक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया हाई जंप ऊंची कूद बालिका वर्ग में वंशिका ने प्रथम एवं शगुन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तन्मय चौधरी अंदर-19 बालक वर्ग हैमर थ्रो में तन्मय चौधरी ने प्रथम स्थान एवं दूसरा स्थान अंश ने प्राप्त किया जैवलिन थ्रो अंडर 17 बालक वर्ग में अर्पित ने प्रथम स्थान एवं दूसरा स्थान नीरज ने प्राप्त किया अंडर-19 बालक वर्ग जैवलिन थ्रो में कार्तिक ने प्रथम स्थान एवं विशाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राणा ने जानकारी देते हुए बताया की ब्लॉक स्तर से चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता जो वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद एक व दो अक्टूबर मे आयोजित होगी मे भाग लेंगे । प्रतियोगिता में संजीव राणा, अरुण खरे,राजीव चौधरी मनीष काकरान, सौरभ पवार, वाजिद अली, साजिद, प्रीति सैनी, कुलदीप मलिक, प्रीति सैनी, सोनिया सैनी, अखिल कुमार, सुधीर कुमार सौरभ मनीष भाई मनीष गौरव एवं आलोक द्विवेदी आदि ने उपस्थित होकर सहयोग दिया। प्रतियोगिता के अंत में राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन के प्रधानाचार्य आर्य व्रत चौधरी ने सहयोगियों एवं प्रतिभाशाली छात्राओं का आभार व्यक्त किया।



















