Latest Update

विघुत विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वालो पर की तबड़ तोड़ कार्यवाहि।

विघुत विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वालो पर की तबड़ तोड़ कार्यवाहि। आज दिनांक 15.9.2026 को विघुत वितरण उपखण्ड मंगलौर झबरेड़ा और लण्ढ़ोरा के अन्तर्गत प्राप्त विघुत चोरी की शिकायतो के अनुक्रम मे विजिलेन्स टीम के अधिशासी अभियंता श्री अरुण कांत जी के नेतृत्व में उपखण्ड मंगलौर झबरेड़ा और लण्ढ़ोरा की टीम के द्वारा सयुक्त रुप से विघुत चोरी चैकिग अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों द्वारा डायरेक्ट कटिया डालकर, मीटर से पहले कट लगा कर विद्युत चोरी कर विद्युत उपयोग की जा रही थी. सुबह सुबह विद्युत चोरी कर हीटर पर खाना बनाया जा रहा था..मोके पर टीम की कार्यवाहि से अफरा-तफरी मच गई और आन फानन में लोगों द्वारा केबल को खींचा गया.. उपखण्ड मंगलौर झबरेड़ा और लण्ढ़ोरा अंतर्गत ग्राम टांडा भंनेडा 49 हरचंदपुर निजामपुर 31 ,शेरपुर खेलमाऊ, कोटवाल 35 में विघुत चोरी पकडी गयी , जिसमे विद्युत वितरण खण्ड ग्रामीण में कुल 115 विघुत चोरी पकडी गयी है । विद्युत चेकिंग टीम में श्री अरुण कांत जी अधिशासी अभियंता विजिलेंस 

,अनुभव सैनी (उपखण्ड अधिकारी ,मंगलौर), श्री अश्विनी कुमार (उपखण्ड अधिकारी ,धनोरी) श्री सजल हटवाल (उपखण्ड अधिकारी ,भगवानपुर) मो रिजवान(उपखण्ड अधिकारी ,झबरेड़ा) श्री राम कुमार कौशिक (उपखण्ड अधिकारी लण्ढ़ोरा ) श्री विकास (अवर अभियंता), श्री सतीशकुमार (अवर अभियन्ता , श्री धंनजय सिह (सहायक अभियन्ता विजिलेंस), श्री अजय सेमवाल (सहायक अभियन्ता विजिलेंस), श्री विकाश कुमार(सहायक अभियन्ता विजिलेंस)श्री अनिल (सहायक अभियन्ता विजिलेंस) , श्री प्रशांत सैनी (अवर अभियन्ता )श्री शिवम (अवर अभियन्ता ) श्री अभिषेक(अवर अभियन्ता ) श्री देवेन्द्र शर्मा (अवर अभियन्ता ) श्री अशोक कुमार (अवर अभियन्ता ) श्री विनोद कुमार सुश्री संजना (अवर अभियन्ता ) सुश्री अनिता काला (अवर अभियन्ता विजिलेंस) , सुश्री सपना (अवर अभियन्ता विजिलेंस) ,श्री मारुत साह (इंस्पेक्टर विजिलेंस) , श्रीमती सरिता शाह(इस्पेक्टर विजिलेंस) श्री संजीव त्यागी (सब इस्पेक्टर विजिलेंस) और पुलिस बल आदि शामिल रहे । विघुत चोरी करते हुये पकडे गये व्यक्तियो के विरुद्व विभागीय कार्यवाहि करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जायेगा तथा भविष्य मे भी विघुत चोरी करने वालो के विरुद्व विजिलेन्स टीम व उपखण्ड मंगलौर झबरेड़ा और लण्ढ़ोरा की टीम के द्वारा सयुक्त रुप से सघन विघुत चोरी चैकिग अभियान चलाया जायेगा।

साथ ही सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की जाती है की विद्युत चोरी होने के कारण अनियमित अधिक बढ़ता है जिस कारण विद्युत व्यवस्था पर अधिक दबाव बना हुआ है ऐसे में विद्युत विभाग आपकी सेवा में 24*7 निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रयासरत है भीषण गर्मी में आप सभी सम्मानित उपभोगता बिजली का उपयोग आवश्यकता अनुसार और सावधानीपूर्वक करें….आप सभी उपभोक्ताओं के सहयोग से ही सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाए जा सकेगी

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News