Latest Update

रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन ने क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में लगाए दो दर्जन से अधिक औषधीय पौधे

रुड़की।रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन द्वारा क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में औषधीय पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया।इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 25 औषधीय पौधे लगाए गए,साथ ही क्लब के सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।इस अवसर पर क्वाड्रा ग्रुप की ओर से डॉ०ऋषभ जैन एवं रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने बताया कि इस पौधारोपण अभियान की विशेषता औषधीय पौधों का रोपण है।उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व भी इसी परिसर में औषधीय पौधे लगाए गए थे,जिनकी वृद्धि एवं परिणाम अत्यंत उत्साहजनक रहे हैं।पुराने पौधों को आज अच्छी तरह विकसित होते देखना क्लब के सदस्यों के लिए विशेष संतोष का विषय रहा।अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि पौधारोपण की सार्थकता केवल पौधे लगाने में नहीं,बल्कि उनके संरक्षण और उन्हें विकसित करने की जिम्मेदारी निभाने में है।इसी उद्देश्य से आज लगाए गये पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का भी प्रण लिया गया।कार्यक्रम में डॉ०अजय भार्गव,डॉ०रमा भार्गव,रमेश रावल,राजेश गुप्ता,हिमांशु पुंडीर,गौरव गिरी,सिद्धांत,अक्षरा,अर्पित अग्रवाल एवं विवेक गुप्ता सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।क्लब की ओर से डॉ०ऋषभ जैन एवं क्वाड्रा ग्रुप के समस्त प्रबंधन एवं स्टाफ का सहयोग एवं आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News