Latest Update

स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब, आईआईटी रुड़की की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का आज भव्य शुभारंभ

रुड़की। स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब, आईआईटी रुड़की की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का आज भव्य शुभारंभ हुआ। एबीएन क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, लॉन टेनिस, चेस, ताश, स्क्वैश, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स समेत 12 खेलों में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) भानु प्रसाद वालंकी, विशिष्ट अतिथि लोजमो संयोजक, कांग्रेस नेता सुभाष सैनी, विशिष्ट अतिथि संस्थान खेल परिषद के अधिकारी डा मुकेश चौधरी ने संयुक्त रूप से रिबन काट कर खेल आयोजन का शुभारंभ किया। अतिथियों ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। स्पोर्ट्स काउंसलिंग आईआईटी रुड़की के चेयरमैन डॉ भानु प्रसाद वालंकी , लोकतांत्रिक जन मोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि व्यक्ति में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का हौसला भी देते हैं।

मनपाल शर्मा के संचालन में आयोजित समारोह की शुरुआत में क्लब के अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह, महासचिव अरविंद गौतम, चौधरी शिवकुमार, आदित्य सैनी, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अंकित सैनी, विजयपाल सिंह, खेल संयोजक रवि मोहन, नरेश भारद्वाज, प्रवेश शर्मा, सागर गर्ग, योगेंद्र बलथरे ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी सद्भाव और खेल भावना को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। विभिन्न खेलों के मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग खेल मैदानों एवं परिसरों में आयोजित किए जाएंगे।

क्रिकेट के मुकाबले एबीएन क्रिकेट ग्राउंड, फुटबॉल के फुटबॉल ग्राउंड, बास्केटबॉल के बास्केटबॉल ग्राउंड तथा बैडमिंटन और टेबल टेनिस के मुकाबले संबंधित हॉल में होंगे। प्रतियोगिताओं को लेकर कर्मचारियों और खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News