Latest Update

खड़गे प्रकरण पर कांग्रेस का रूड़की में प्रदर्शन एसपी देहात कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस को सौंपी तहरीर

रुड़की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े कथित शुद्धिकरण मामले को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। बुधवार को झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम आवास चौक पर जमा हुए।

कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे जुलूस के रूप में एसपी देहात कार्यालय पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने कथित शुद्धिकरण करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर सौंपी। उन्होंने जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया था। इस घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया।

विधायक वीरेंद्र जाति ने भाजपा पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान और कानून में विश्वास रखती है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने भाजपा को आड़े हाथ लिया और कहा है कि भाजपा में कभी भी दलितों का सम्मान नहीं किया है, इसीलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के की सभा स्थल का शुद्धिकरण कराया गया। जो संविधान के साथ-साथ दलितों का भी अपमान है। उन्होंने कहा है कि जनता भाजपा को कतई माफ नहीं करेगी। यदि पुलिस ने एफआईआर नहीं की दर्ज नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कांग्रेस के रुड़की महानगर जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने भी भाजपा को दलित विरोधी बताया। कहा कि भाजपा मात्र पूंजीपतियों की पार्टी है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

वहीं, एसपी देहात शेखरचंद सुयाल ने बताया कि कांग्रेस विधायक की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर अधिकारियों से चर्चा के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News