
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के पूज्य महंत राजू दास जी महाराज ने ऋषिकेश आगमन पर मोनू सनातनी को पुनः हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

मोनू सनातनी की पुनः नियुक्ति के अवसर पर उत्तराखंड से संगठन के बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर मोनू सनातनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महंत राजू दास जी महाराज ने कहा कि “मोनू सनातनी एक हिंदू योद्धा हैं। उन्होंने सदैव हिंदू समाज और सनातन धर्म के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन सनातन धर्म एवं हिंदू समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करेगा।”
पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मोनू सनातनी ने महंत राजू दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि में सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी तथा समाजहित एवं सेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर विक्रान्त शर्मा, गौरव शर्मा, मनोज गिरी, नरेंद्र रतूड़ी, सुबोध उनियाल, राजू बर्थवाल, अनूप शर्मा,जसराम कश्यप,प्रवीण कश्यप, संदीप तड़ियाल, अश्वनी कुमार पाठक,पंडित राज कुमार दास जी, पंडित राधेश्याम जी, संजीव कुमार, विकास चौहान सहित हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तराखंड के बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मोनू सनातनी को पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।



















