Latest Update

युवा भाजपा नेता एवं फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इं०चैरब जैन ने नामित पार्षदों का सम्मान कर नगर के विकास में योगदान की जताई उम्मीद 

रुड़की।भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन की द्वारा नगर निगम के मनोनीत पार्षदों का सम्मान जादूगर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर किया गया,जिसमें इंजीनियर चैरब जैन ने निगम के सभी मनोनीत पार्षदों का पटका पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आपके सामाजिक योगदान,जनसेवा की भावना और समाज के प्रति समर्पण का सम्मान है।आप सभी नगर के विकास,स्वच्छता,सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे।कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने के लिए पूरी मजबूती से कार्य करने का संकल्प लेकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए।अंत में उन्होंने सभी पार्षदों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर अजीत मधुकर जाटव,हरमीत दुआ,सोमपाल सैनी,चांदनी मांगलिक एवं शिवानी सैनी आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन दीपक पांडे ने किया।इस दौरान ओम त्यागी,आकाश गौतम,नितिन त्यागी,जुनैद मलिक,शिवा स्नेही, रजत पाल,अक्षय पाल,ललित पाल आदि भी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News