आंचल डेरी में गांधी एवं शास्त्री की जयंती मनाई हरिद्वार दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की लंढोरा स्थित दुग्धशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। सक्षम श्रीवास्तव प्रधान प्रबंधक द्वारा देश की स्वतंत्रता में गांधीजी के योगदान एवं विदेश में बैरिस्टर की शिक्षा ग्रहण कर भारत में जन जागरण, कुरीतियों का उन्मूलन एवं भारतीयों को स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार किया गांधीजी अहिंसा के पुजारी थे तथा सत्याग्रह के माध्यम से देश की आजादी की नींव रखी और वक्त आने पर उन्होंने 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो तथा करो या मरो का नारा दिया । उन्होंने गांधीजी के 1920 के असहयोग आंदोलन एवं खिलाफत आंदोलन ,दांडी यात्रा का वर्णन करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। दुग्ध शाला प्रभारी सहदेव सिंह पुंडीर ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का संस्मरण कराते हुए कहां कि भारत में दुग्ध सहकारिता आनंद पद्धति पर चलती है। शास्त्री जी ने आनंद में जाकर दुग्ध सहकारिता कि इस पद्धति को देखा और इसको पूरे देश में आनंद पद्धति से फैलाने का आदेश दिया उन्होंने जय जवान, जय किसान। खेत में किसान ,सीमा पर जवान । का नारा देकर भारतीयों में देश के प्रति त्याग, समर्पण एवं बलिदान की भावना भरी तथा 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाई उन्होंने कहा प्रधानमंत्री होकर भी सरकारी संसाधनों को अपने निजी जीवन में प्रयोग नहीं करते तथा उत्तराधिकार के रूप में अपने परिवार को ऋण देकर मरे। इस अवसर पर राकेश चौधरी, देवेंद्र ,अशोक नेगी, राजन ,शमशाद, शहजाद ,सुनील, संजय, लाखन ,रंजीत ,शुभम, कुलदीप ,अमित ,शिव कुमार, सरदार सुभाष सिंह, दुष्यंत ,रिजवान ,अमन राव , सुधीर, विनीत, गोविंद रावत आदि द्वारा उपस्थित रहकर पुष्प अर्पित एवं मिष्ठान ग्रहण किया। By by by सहदेव सिंह पुंडीर प्रभारी दुग्ध शाला Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने पूर्व में अब तक बनाए गए सभी मेयर प्रतिनिधियों को पद मुक्त कर दिया है।मेयर के निजी सचिव सार्थक गोयल ने जारी प्रेस नोट में बताया है कि आज नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए आधा दर्जन से अधिक मेयर प्रतिनिधियों को पद मुक्त करने के साथ ही उन्हें मेयर प्रतिनिधि के रूप में किसी भी प्रकार का नाम प्रयोग नहीं करने के लिए निर्देशित किया गया है। Next Post